फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   miscreants looted the woman shopkeeper by taking her hostage

Delhi: महिला दुकानदार को बनाया बंधक, हथियार के बल पर बदमाशों ने की लूटपाट, पांच को पुलिस ने दबोचा

Mon, 17 Apr 2023 07:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 17 Apr 2023 07:53 AM IST
सार

छानबीन के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी से वारदात में शामिल एक नाबालिग का सुराग मिला और पुलिस ने उसे हिरासत में लेने के बाद वारदात में शामिल पांच अन्य बदमाश को दबोच लिया।

विज्ञापन
miscreants looted the woman shopkeeper by taking her hostage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

कंझावला के सावदा इलाके में शुक्रवार रात बदमाशों ने एक जनरल स्टोर पर धावा बोलकर डकैती को अंजाम दिया। बदमाश महिला दुकानदार को हथियार के बल पर बंधक बनाने के बाद गहने और गल्ले में रखे हजारों रुपये लूटकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


छानबीन के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी से वारदात में शामिल एक नाबालिग का सुराग मिला और पुलिस ने उसे हिरासत में लेने के बाद वारदात में शामिल पांच अन्य बदमाश को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों में तीन नाबालिग हैं। पुलिस इनके कब्जे से दो पिस्टल, दो चाकू, 11 मोबाइल फोन, लूटे गए गहने, 9880 रुपये और एक स्कूटी बरामद की है। 
विज्ञापन


कुंदन देवी सावदा जेजे कालोनी इलाके में जनरल स्टोर चलाती हैं। 14 अप्रैल की रात वह अपनी दुकान पर बैठी थी। इसी दौरान छह बदमाशों ने दुकान पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने पिस्टल और चाकू के बल पर पीड़िता को बंधक बनाकर उससे गहने और नकदी लूट लिए और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद डकैती का मामला दर्ज कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे से एक नाबालिग की पहचान छह बदमाश गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की। इसके जरिए पुलिस ने वारदात में शामिल नाबालिग की पहचान की। नाबालिग सावदा जेजे कालोनी का रहने वाला था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने वारदात में शामिल अन्य बदमाशों का नाम बताया। पुलिस की टीम ने तुरंत सुभाष नगर स्थित एक झुग्गी में दबिश देकर सभी पांच बदमाशों को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो पिस्टल, दो चाकू, गहने, नकदी और चोरी की स्कूटी बरामद कर ली। इनके पास से चोरी के 11 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार तीन बदमाशों की पहचान निलोठी निवासी विनय, नरेला निवासी बिजेंद्र और टिकरी खुर्द निवासी चेतन के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed