फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   miscreants looted girl and elderly woman by taking hostage in posh area of Delhi

करोड़ों की लूट: दिल्ली के पॉश इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने बच्ची व बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर की लूटपाट, परिवार खामोश

Sat, 30 Apr 2022 11:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 30 Apr 2022 11:15 PM IST
सार

दिल्ली के आनंद लोक में बुजुर्ग महिला व उसकी पोती को बंधक बनाकर बदमाश करोड़ों के जेवरात व कैश लूटकर फरार हो गए।पुलिस का दावा है कि चार करोड़ के जेवरात बदमाश लूटकर ले गए है। वहीं सूत्रों का कहना है लूट की रकम 10 करोड़ से अधिक है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
miscreants looted girl and elderly woman by taking hostage in posh area of Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के बेहद पॉश डिफेंस कालोनी स्थित आनंद लोक इलाके में शनिवार तड़के हथियारबंद बदमाशों ने एक कोठी पर धावा बोलकर करोड़ रुपये के जेवरात और कैश लूट लिया। बदमाशों ने ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद रितिका शर्मा (68) और उनकी पांच साल की पोती को बंधक बना लिया। बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के हाथ-पैर भी बांध दिए। इसके बाद अल्मारी में रखे करोड़ों रुपये के जेवरात और कैश लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस का दावा चार करोड़ की लूट, पीड़ित परिवार खामोश
जिला पुलिस उपायुक्त बेनिता मैरी जैकर का कहना है कि बदमाशों ने चार करोड़ के जेवरात लूटे। वहीं सूत्रों का दावा है कि बदमाश 10 करोड़ से अधिक का माल लूटकर ले गए हैं। परिवार इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। कोठी पर 24 घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं। इसके अलावा वहां हर कोने पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। पुलिस मामले को लूट बता रही है जबकि बदमाशों की संख्या पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ, एएटीएस व दिल्ली पुलिस की बाकी एजेंसियां जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच के बाद वारदात में किसी जानकार का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

बुजुर्ग महिला व उनकी पोती को बंधक बनाकर की गई लूटपाट 
पुलिस के मुताबिक रितिका शर्मा परिवार के साथ कोठी नंबर-29, आनंद लोक में रहती है। इनके परिवार में बेटा, बहू, पोता व पोती हैं। बेटे का गारमेंटस का बड़ा कारोबार है। शुक्रवार रात को रितिका पांच साल की पोती के साथ ग्राउंड फ्लोर पर सो रही थीं। बाकी बेटा बहू पहली मंजिल पर थे। देर रात करीब 3.30 बजे अचानक रितिकी आंख खुली तो उन्होंने देखा कि चार-पांच बदमाश उनके घर में अंदर अलमारी खोलकर उसमें से सामान निकाल रहे थे। रितिका उठी तो एक बदमाश उनको काबू कर लिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इस बीच रितिका की पोती की आंख भी खुल गई। उसे भी चुप करा दिया गया। बदमाशों ने दोनों को बंधक बना लिया। रितिका के हाथ-पैर बांध दिए गए। काफी देर तलाशी लेने के बाद बदमाश जेवरात और कैश को बैगों में डाला। बाद में आरोपी वहां से फरार हो गए। रितिका ने किसी तरह अपने बेटे को इसकी खबर दी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। तड़के ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रितिका के घर पहुंच गए।

बदमाशों ने पेचकस आदि से घर के खोले दरवाजे
मामले की जांच की गई। छानबीन के दौरान पता चला कि बदमाशों ने पेचकस और बाकी औजारों से घर के दरवाजे के लॉक खोले। इसके बाद वह अंदर दाखिल हुए। बाद में वारदात को अंजाम देकर मेन गेट से ही फरार हो गए। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि वारदात के समय रितिका के घर पर तैनात सुरक्षा गार्ड कहां गए थे। महिला से पूछताछ के बाद पुलिस का दावा है कि बदमाशों की संख्या चार थी। जबकि सूत्रों का कहना है कि बदमाश चार से अधिक थे। वहीं लूट की रकम को लेकर भी पुलिस व परिवार खुलकर नहीं बोल रहे थे। फिलहाल पुलिस कारोबारी के घर में मौजूद नौकरी, ड्राइवर, सिक्योरिटी गार्ड व अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज में फरार होते दिखे बदमाश
पुलिस ने मौके से कुछ फिंगर प्रिंट उठाए हैं। सीसीटीवी कैमरों से भी पुलिस को बदमाश फरार होते हुए दिख रहे हैं। उसके आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान के प्रयास कर रही है। कारोबारी और उसका परिवार मीडिया से बातचीत के लिए तैयार नहीं था। डिफेंस कालोनी थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मामले की जांच के लिए आधा दर्जन से अधिक टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed