फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Miscreants held an elderly couple hostage and looted them in Prashant Vihar

Delhi : कूरियर देने के बहाने घर में घुसे बदमाश, दंपती को बंधक बनाकर करोड़ों की लूटपाट

Sun, 20 Oct 2024 03:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 20 Oct 2024 03:25 AM IST
सार

कूरियर कंपनी के कर्मचारी बनकर आए बदमाशों ने सेवानिवृत साइंटिस्ट के घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर दो करोड़ रुपये और लाखों के गहने लूट लिए। वारदात के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने बुजुर्ग दंपती से हाथापाई भी की।

विज्ञापन
Miscreants held an elderly couple hostage and looted them in Prashant Vihar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहिणी जिले के प्रशांत विहार इलाके में बदमाशों ने लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। कूरियर कंपनी के कर्मचारी बनकर आए बदमाशों ने सेवानिवृत साइंटिस्ट के घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर दो करोड़ रुपये और लाखों के गहने लूट लिए। वारदात के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने बुजुर्ग दंपती से हाथापाई भी की।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। पीड़ित डॉक्टर शिबू सिंह अपनी पत्नी निर्मला के साथ प्रशांत विहार के एफ ब्लॉक में रहते हैं।
विज्ञापन


वह सेवानिवृत साइंटिस्ट हैं। उनका बेटा कारोबारी है और परिवार के साथ अलग रहता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे प्रशांत विहार थाना पुलिस को शिबू सिंह ने बेटे ने फोन कर वारदात की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 12.45 बजे कुछ लोग कूरियर डिलीवर करने के बहाने घर में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से एक के पास पिस्टल थी, जबकि दूसरे के पास चाकू था। उसके बाद बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर बुजुर्ग दंपती को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। इस दौरान दंपती के विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ हाथापाई की। फिर बदमाशों ने पहली मंजिल पर रखी अलमारी से सारी नकदी और गहने निकाल लिए। यहां लूटपाट करने के बाद बदमाश दूसरी मंजिल पर पहुंचे। दूसरी मंजिल पर दंपती का बेटा अक्सर आकर रहता है। उसके कमरे से भी बदमाशों ने नकदी और गहने लूट लिए।

बदमाशों के भागने के बाद बुजुर्ग दंपती ने किसी तरह से रस्सी को खोलकर बेटे को फोन कर घटना की जानकारी दी। बेटे ने घर पहुंचने के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने फोरेंसिक और क्राइम टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घर में जांच पड़ताल कर वहां से कई साक्ष्य हासिल किए। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है।


वारदात में परिचित के शामिल होने का शक
शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया है, इससे किसी परिचित के शामिल होने का शक है। पुलिस घर में आने वाले परिचितों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। पुलिस अधिकारी ने जिले के स्पेशल स्टाफ सहित छह टीम गठित कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed