फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Miscreants fired several rounds at a young man house in Delhi

Delhi: बदमाशों ने युवक के घर पर की कई राउंड फायरिंग, सो रही मां के कंधे पर लगी गोली; कुछ माह पहले हुआ था विवाद

Sat, 13 Jul 2024 06:15 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 13 Jul 2024 06:15 PM IST
सार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रात 2.00 बजे बाइक सवार बदमाशों में ने एक युवक के घर पर फायरिंग कर दी। कई राउंड गोली चलाकर आरोपी फरार हो गई। इस दौरान युवक की मां के कंधे में गोली लग गई। गोली पूरी तरह कंधे में नहीं घुसी थी, जिसे महिला ने खुद निकाल दिया। हालांकि बाद में महिला को अस्पातल में भर्ती कराया गया।
 

विज्ञापन
Miscreants fired several rounds at a young man house in Delhi
firing - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शुकवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक के घर पर गोलियां बरसा दीं। एक गोली घर के भीतर सो रही युवक की मां के कंधे में जा लगी। गोली चलाकर आरोपी फरार हो गए। गनीमत यह रही कि दरवाजे को चीरने के दौरान गोली की तीव्रता कम हो गई। गोली पूरी तरह महिला के कंधे में नहीं घुसी। 

विज्ञापन


गोली को खुद ही हाथ से खींचकर निकाल लिया गया। बाद में पीड़िता शकीला (50) को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में महिला का इलाज जारी है। पुलिस ने महिला के बेटे इस्तिकार के बयान पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों का कहना है कि विवाद होने के बाद कुछ माह पहले बदमाशों ने इस्तिकार को चाकू मार दिए थे। अब वह केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर ही आरोपियों ने इस्तिकार के घर पर फायरिंग की है। पुलिस गोली चलाने की कोई स्पष्ट वजह नहीं बता रही है। उनका कहना है कि मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 2.00 बजे उनकी टीम को गली नंबर-20, जनता कालोनी, वेलकम में गोली चलने की सूचना मिली। पुलिस टीम वहां पहुंची तो शिकायतकर्ता इस्तिकार वहां मिला। उसने बताया कि वह पहले कूरियर का काम करता था। चार-पांच माह से वह खाली है। उसके घर पर दो अज्ञात लड़कों ने फायरिंग की है। एक गोली उसकी मां शकीला के कंधे पर लगी है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया। सीसीटीवी से पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली है जल्द ही उनको दबोच लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed