{"_id":"64ec5d95a7b972fa110ebb07","slug":"miscreants-fire-at-young-man-house-for-not-paying-loan-amount-in-delhi-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: लोन की रकम नहीं चुकाई तो घर पर चलाईं गोलियां, पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: लोन की रकम नहीं चुकाई तो घर पर चलाईं गोलियां, पांच आरोपी गिरफ्तार
Mon, 28 Aug 2023 02:11 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 28 Aug 2023 02:11 PM IST
सार
लोन की रकम नहीं चुकाने पर बदमाशों ने युवक के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस ने गुत्थी को सुलझाकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में लोन की रकम नहीं चुकाने पर बदमाशों ने युवक के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। करीब सात गोलियां चलाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद एरिया में दहशत फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। 24 घंटे के भीतर पुलिस ने गुत्थी को सुलझाकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान मुख्य आरोपी साकिब उर्फ भूरा (23), सैम उर्फ कैफ (23), साजिद उर्फ आलू (23), साबिर उर्फ इकरार हुसैन (39) और समद उर्फ आसिफ (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल दो पिस्टल, छह कारतूस, दो बाइक बरामद की है। पुलिस को मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश है।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि शुक्रवार देर रात को गली नंबर-7, दयालपुर में बाइक सवार बदमाशों ने पानी कारोबारी जाहिद के घर पर फायरिंग कर दी थी। कई राउंड गोलियां चलने की वजह से मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
जांच के लिए दयालपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अतुल त्यागी व अन्यों की टीम को लगाया गया। सीसीटीवी फुटेज के अलावा कई लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने सैम उर्फ कैफ और साजिद उर्फ आलू को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि साकिब उर्फ भूरा और साजिद ने जाहिद के घर पर फायरिंग की थी। वारदात के समय सैम और समद उर्फ आसिफ बाइक चला रहे थे। पुलिस ने छानबीन के बाद दोनों को भी दबोच लिया।