फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Miscreants disturbs school going girls and blackmails to wear particular dress

‘एक जैसी ड्रेस में रहो नहीं तो बंद कर देंगे स्कूल जाना’, छात्राओं को ऐसी धमकियां देते हैं मनचले

Wed, 19 Feb 2020 02:21 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 19 Feb 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
Miscreants disturbs school going girls and blackmails to wear particular dress
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर के खुर्जा नगर के सराय मुर्तजा में कुछ मनचलों द्वारा स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं को एक विशेष ड्रेस में स्कूल जाने की चेतावनी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मनचले छात्राओं के पहनावे को लेकर अभद्रता करते हैं और छेड़छाड़ करते हुए उन्हें आतंकित करते हैं। 

विज्ञापन


शिकायत मिलने पर एसडीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए मोहल्ले में जाकर लोगों को बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ विषय पर जागरूक किया। साथ ही मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। नगर के स्कूल कॉलेज में काफी संख्या में मुस्लिम छात्राएं पढ़ने के लिए जाती हैं। बताया जा रहा है कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं के साथ मनचले छेड़छाड़ करते हैं। 
विज्ञापन


छात्राओं के पहनावे को लेकर उनसे कहा जाता है कि एक विशेष ड्रेस पहन कर घर से निकलें वरना उनका कॉलेज जाना बंद करवा देंगे। स्कूल तक पीछा कर उनके साथ अभद्रता की जाती है। इस मामले को लेकर कुछ छात्राएं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ईशा प्रिया के पास शिकायत करने पहुंची थीं। छात्राओं ने शरारती तत्वों द्वारा छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत एसडीएम से की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके अलावा उन्होंने इंस्पेक्टर के साथ सराय मुर्तजा में लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ विषय को लेकर लोगों को जागरूक भी किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं को किसी भी प्रकार से डरने की जरूरत नहीं है। 

छात्राओं को स्कूल जाने से रोकने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। इसके लिए उन्होंने छात्राओं से कहा कि अगर कोई इस तरह की हरकत करता है तो वह गोपनीय शिकायत कर सकती हैं। ताकि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बेटियों को पढ़ाने के लिए लोगों को भी जागरूक किया। 

एसडीएम खुर्जा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ईशा प्रिया ने मामले में कहा कि छात्राओं ने शिकायत की थी कि कुछ मनचले युवक उनके साथ आए दिन छेड़छाड़ करते हैं। ऐसे मनचलों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बेटियों की शिक्षा को लेकर मोहल्ले में जाकर लोगों को जागरूक भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed