फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Miscreants created havoc in Shakurpur

Delhi: शकूरपुर में बदमाशों ने जमकर मचाया उत्पात, 15 वाहनों के शीशे तोड़े और 20 बाइकों में भी की जमकर तोड़फोड़

Mon, 05 Feb 2024 11:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 05 Feb 2024 11:43 PM IST
सार

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ बदमाशों ने इलाके में वर्चस्व कायम करने के लिए वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Miscreants created havoc in Shakurpur
सुभाष प्लेस के शकूरपुर इलाके में बदमाशों ने जमकर मचाया उत्पात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुभाष प्लेस के शकूरपुर इलाके में सोमवार तड़के बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। लाठी-डंडे से लैस करीब 12 बदमाशों ने सड़क किनारे खड़े पंद्रह वाहनों के शीशे तोड़ दिए और करीब 20 बाइक में तोड़फोड़ की।

विज्ञापन


पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ बदमाशों ने इलाके में वर्चस्व कायम करने के लिए वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन


शकूरपुर में रहने वाले लोग सोमवार तड़के करीब चार बजे शोर-शराबा सुनकर घर के बाहर निकले। लोगों ने देखा कि इलाके में करीब आधा किलोमीटर तक सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। सड़क पर चारों तरफ शीशे बिखरे पड़े थे। हमलावरों ने करीब 20 बाइकों को सड़क पर गिराकर उन्हें भी तोड़ने की कोशिश की थी। कुछ ही देर में घटना आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। घर से बाहर निकले लोग हालात को देखकर सन्न रह गए। लोगों ने घटना की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके की सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर पता चला कि करीब एक दर्जन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। सभी बदमाशों के हाथ में लाठी डंडे और रॉड थे। बदमाश वाहनों के शीशे तोड़ रहे थे और बाइक और स्कूटी को गिरा रहे थे। बदमाशों को वारदात को अंजाम देकर भागते हुए देखा गया। लोगों ने बताया कि बदमाश अकसर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करते रहते हैं। पहले भी वह गाड़ियों में तोड़फोड़ कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed