फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Miscreants beaten Businessman in market for extortion in Delhi

दिल्ली में बदमाशों के हौंसले बुलंद, रंगदारी न देने पर कारोबारी को भरे बाजार पीटा

Wed, 12 Dec 2018 07:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Dec 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
Miscreants beaten Businessman in market for extortion in Delhi
सांकेतिक तस्वीर

करोल बाग इलाके में जींस कारोबारी रितेश शर्मा (29) की कनपटी पर पिस्टल लगाकर बदमाश ने रंगदारी में दो लाख रुपये मांगे। कारोबारी ने डरकर डेढ़ लाख रुपये बदमाश को दे भी दिए। मंगलवार को वह बचे 50 हजार रुपये लेने पहुंचा। मना करने पर उसने रितेश को भरे बाजार बुरी तरह पीटा। 

विज्ञापन


उसने फिर रितेश की कनपटी पर पिस्टल लगाई और दो दिन में रुपयों का इंतजाम न करने पर गोली मारने की धमकी देकर चला गया। छानबीन के बाद प्रसाद नगर थाना पुलिस ने केशव कक्कड़ के खिलाफ मारपीट, रंगदारी मांगने, लूटपाट और अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, परिवार के साथ सब्जी मंडी इलाके में रहने वाले रितेश की पद्म सिंह, देवनगर, करोल बाग में जींस की दुकान है। 20-22 दिन पूर्व एक बदमाश तीन-चार साथियों संग उसकी दुकान पर पहुंचा। आरोपी ने खुद को बड़ा बदमाश बताते हुए नाम केशव कक्कड़ बताया और रंगदारी में दो लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उसका कहना था कि टैंक रोड के सभी दुकानदार उसे प्रोटेक्शन मनी देते हैं। विरोध करने पर उसने पिस्टल निकालकर रितेश की कनपटी पर लगाई तो उसने डरकर डेढ़ लाख रुपये दे दिए। बाद में रितेश को पता चला कि केशव इलाके का बड़ा बदमाश है और उसने कई कत्ल किए हैं। डरे केशव ने पुलिस को सूचना नहीं दी।

मंगलवार रात करीब 7:30 बजे केशव फिर रितेश की दुकान पर पहुंचा और बाकी 50 हजार रुपये मांगे। मना करने पर उसने भरे बाजार उसे बुरी तरह पीटा। पड़ोसी दुकानदारों ने घायल रितेश को लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed