{"_id":"66eeec139c669ddcb00dd1db","slug":"miscreants-attacked-a-shopkeeper-in-hapur-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"डर में जी रहा परिवार: 'दुकान बिकाऊ है..', दुकानदार पर जानलेवा हमला; शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डर में जी रहा परिवार: 'दुकान बिकाऊ है..', दुकानदार पर जानलेवा हमला; शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
Sat, 21 Sep 2024 09:24 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 21 Sep 2024 09:24 PM IST
सार
पीड़ित ने बताया कि आरोपी आए दिन किसी न किसी के साथ वारदातें करते रहते हैं। ऐसी स्थिति में वह व उसका परिवार सहमा हुआ है। उन्होंने अपनी दुकान पर बिकाऊ लिखवा दिया है।
विज्ञापन
दुकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला में दो भाइयों पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं किया। इससे झुब्ध दुकानदार ने अपनी दुकान पर बिकाऊ लिखवा दिया है। परिवार भी दहशत में है।
विज्ञापन
गांव मोहम्मदपुर आजमपुर निवासी सचिन त्यागी ने बताया कि उसकी कुचेसर रोड चौपला पर हरित फुटवियर नाम से जूतों की दुकान है। 18 अगस्त की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे लवीस पुत्र अशोक निवासी गांव पीरनगर ने अपने छह साथियों के साथ उसके पुत्र उत्सव व भतीजे मधुर पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार यहां एकत्र हो गए, जिन्हें देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर यहां से भाग गए। लेकिन चार दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इससे आसपास के दुकानदारों में रोष व्याप्त है। आरोपी आए दिन किसी न किसी के साथ वारदातें करते रहते हैं। ऐसी स्थिति में वह व उसका परिवार सहमा हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने पर पीड़ित ने अपनी दुकान को बंद कर उस पर दुकान बिकाऊ लिखवा दिया है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।