फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Miscreants abducted two youths in a car in Noida released after a fight

नोएडा में बदमाशों का दुस्साहस: कार में दो युवकों को किया अगवा, मारपीट के बाद कार से एक को उतारा, दूसरा लापता

Wed, 23 Aug 2023 10:44 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 23 Aug 2023 10:44 PM IST
सार

मामले में पीड़ित रफाकत ने 20 अगस्त को थाना फेस-2 पहुंचकर पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने तब कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस का कहना है कि सातों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Miscreants abducted two youths in a car in Noida released after a fight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के कोतवाली फेज टू क्षेत्र में कार में अगवा कर दो युवकों की सात लोगों ने पिटाई की। हालत खराब होने पर एक युवक को कार से उतार गए, जबकि दूसरे का अभी तक सुराग नहीं लगा है। मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

अलवर्दीपुर गांव निवासी समयदीन ने पुलिस को बताया है कि उसका भाई सलाउद्दीन व रफाकत र्ईंट ढोने वाली गाड़ी पर काम करते हैं। 18 अगस्त की शाम जब सलाउद्दीन व रफाकत काम पर जा रहे थे तो नया गांव में राजू, सद्दाम, आमिर, बादशाह, मुस्ताक, समीर उर्फ याकूब, शौकीन खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए दोनों को गाड़ी में बिठा लिया। विरोध करने पर दोनों को पूरे रास्ते पीटा। इसके बाद दोनों को अलग-अलग गाड़ी में बिठा लिया। आरोपी घटना के समय नशे की हालत में थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रफाकत की हालत ज्यादा बिगड़ने पर आरोपियों ने उसे रास्ते में छोड़ दिया और सलाउद्दीन को लेकर कहीं चले गए। अभी तक सलाउद्दीन का पता नहीं चला है। इस मामले में रफाकत ने 20 अगस्त को थाना फेस-2 पहुंचकर पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने तब कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस का कहना है कि सातों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed