फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   miscreant snatched eye rings from the woman swallowed it when caught in delhi

कुंडल निगल गया चोर: बदमाश ने महिला के कान से झपटे, पकड़े जाने पर गटक गया; डॉक्टर कर रहे निकालने की कोशिश

Sat, 24 Jun 2023 09:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 24 Jun 2023 09:56 PM IST
सार

पीड़िता फूलन देवी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी मुस्तफाबाद निवासी नासिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
miscreant snatched eye rings from the woman swallowed it when caught in delhi
कान के कुंडल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में बाइक सवार बदमाश ने एक महिला के कान से कुंडल झपट लिए, जिससे वह लहूलुहान हो गई। इसके बाद भी उसने हिम्मत नहीं हारी और बदमाश के पीछे भागी। 

विज्ञापन

इस दौरान आरोपी ने महिला का पर्स भी लूट लिया। महिला अपनी बहू के साथ बदमाश के पीछे भागी और बाइक समेत नीचे गिरा दिया। पकड़े जाने के डर से बदमाश ने महिला का कुंडल निगल लिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता फूलन देवी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी मुस्तफाबाद निवासी नासिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों की मदद से आरोपी के पेट से कुंडल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, फूलन देवी परिवार के साथ न्यू उस्मानपुर के ब्रह्मपुरी इलाके में रहती हैं। गुरुवार रात को साढ़े तीन पुश्ता से पैदल अपने घर जा रही थीं। बाइक पर आए बदमाश ने उनके कान से कुंडल झपट लिए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डॉक्टरों ने आरोपी को दवा दी है, उसके पेट से कुंडल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed