फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   miscreant punch to policeman and run away

पेशी पर ले जा रहे हवलदार को मुक्का मारकर बदमाश फरार

Sun, 12 Aug 2018 10:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 12 Aug 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
miscreant punch to policeman and run away
demo pic

कीर्ति नगर इलाके में एक बदमाश हवलदार के पेट में जोरदार घूंसा मारकर फरार हो गया। भगोड़ा सूरज उर्फ बबलू झपटमारी के मामले में अदालत ले जाया जा रहा था। पुलिसकर्मियों ने बदमाश का पीछा किया लेकिन वह चकमा देने में कामयाब हो गया। हवलदार की शिकायत पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 
कीर्ति नगर थाने में तैनात हवलदार अजय कुमार को 9 अगस्त को सूचना मिली कि भगोड़ा संजय गांधी अस्पताल में आने वाला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सूरज को सरस्वती विहार में वर्ष 2014 में झपटमारी के मामले में पकड़ा गया था। अदालत में पेश नहीं होने पर 27 जुलाई 2018 में अदालत ने उसे भगोड़ा करार दिया था।
विज्ञापन

 
बृहस्पतिवार को हवलदार अजय और एएसआई जयवीर उसे लेकर अदालत जा रहे थे। तभी रामा रोड पर बदमाश पेट में तेज दर्द की बात कहकर चिल्लाने लगा और पानी मांगा। जयवीर बदमाश के लिए पानी लेने चला गया। इसी बीच बदमाश ने अजय को पीठ में दर्द होने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय जब उसका पीठ पर मालिस कर रहा था इसी दौरान अचानक बदमाश ने उसके पेट में जोरदार घूंसा मारा, जिससे अजय असंतुलित होकर गिर गया। इस मौके का फायदा उठाकर बदमाश भाग गया। अजय ने शोर मचाया तो जयवीर ने उसका पीछा किया लेकिन बदमाश पार्क से गली में घुसकर गायब हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed