फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Miscreant eloped with jewelry posing as CBI officer

Delhi: CBI अधिकारी बन गहने ले उड़े बदमाश, हीरे की 36 अंगूठी लेकर जा रहा था करोलबाग, तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 24 Jun 2023 08:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 24 Jun 2023 08:54 PM IST
सार

बदमाशों ने गौतम को यह कहकर डराया कि उन्हें सूचना मिली है कि उसके बैग में नशीला पदार्थ है। बदमाश उसका बैग चेक करने लगे। उन्होंने एक अन्य व्यक्ति को भी रोककर बैग चेक करने लगे। 

विज्ञापन
Miscreant eloped with jewelry posing as CBI officer
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली में मध्य जिला के प्रसाद नगर इलाके में सीबीआई अधिकारी बनकर एक ज्वैलर के कर्मचारी से लाखों रुपये के हीरे के गहने की ठगी करने का मामला सामने आया है। बदमाश कर्मचारी को जांच के लिए रोका और उसका बैग लेकर फरार हो गए। बैग में हीरे की 36 अंगूठी थी। जिनकी कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। कर्मचारी की पहचान गौतम बेरा (38) के रूप में हुई है। वह करोलबाग स्थित एक ज्वैलर के पास काम करता है। गौतम ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह मालिक के कहने पर वह पटेल नगर में रहने वाले एक ज्वैलर से 36 हीरे की अंगूठी लेकर ई-रिक्शा में बैठकर करोलबाग लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा रुकवा लिया। बाइक सवारों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। 

विज्ञापन

 

बदमाशों ने गौतम को यह कहकर डराया कि उन्हें सूचना मिली है कि उसके बैग में नशीला पदार्थ है। बदमाश उसका बैग चेक करने लगे। उन्होंने एक अन्य व्यक्ति को भी रोककर बैग चेक करने लगे। इसी दौरान उसका ध्यान भटकाकर बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आस पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed