{"_id":"65ebb7b1a9ded55dc1067a83","slug":"misbehavior-with-bjp-spokesperson-assault-with-colleagues-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri : सिफारिश के लिए थाने पहुंचीं भाजपा प्रवक्ता से अभद्रता, सहयोगियों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dadri : सिफारिश के लिए थाने पहुंचीं भाजपा प्रवक्ता से अभद्रता, सहयोगियों से मारपीट
Sat, 09 Mar 2024 06:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दादरी
अमर उजाला नेटवर्क, दादरी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 09 Mar 2024 06:43 AM IST
सार
विरोध करने पर भाजपाइयों से मारपीट की गई। जिसमें दो घायल हो गए। घटना के विरोध में भाजपाइयों और ग्रामीणों ने शुक्रवार को दादरी कोतवाली का पांच घंटे तक घेराव किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
घायल ग्रामीण...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिफारिश के लिए थाने पहुंचीं भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता महामेधा नागर और भाजपाइयों से दादरी पुलिस ने अभद्रता कर दी। विरोध करने पर भाजपाइयों से मारपीट की गई। जिसमें दो घायल हो गए। घटना के विरोध में भाजपाइयों और ग्रामीणों ने शुक्रवार को दादरी कोतवाली का पांच घंटे तक घेराव किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
नगर के अयोध्या गंज में 10 जनवरी को अच्छेजा गांव निवासी तनुज नागर दादरी के निवासी कपड़ा व्यापारी राजेश गर्ग के घर पर उधार के पैसे मांगने पहुंचा था। इस दौरान विवाद के बाद गोली चल गई थी। गोली तनुज के हाथ में लगी थी। तनुज ने कपड़ा कारोबारी पर आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
इसके बाद राजेश गर्ग ने भी रिपोर्ट दर्ज कराते हुए तनुज पर खुद ही गोली चलाने का आरोप लगाया था। बृहस्पतिवार को पुलिस तनुज को गिरफ्तार करने अच्छेजा गांव पहुंची थी। आरोप है कि पुलिस ने तनुज के परिजनों से अभद्रता और गैर मर्यादित भाषा प्रयोग किया। तनुज के परिजन ग्रामीणें के साथ भाजपा नेत्री महामेधा नागर के पास पहुंचे और पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
शुक्रवार को महामेधा नागर ग्रामीणों के साथ कोतवाली दादरी पहुंचीं थीं। आरोप है कि पुलिस ने महामेधा से अभद्रता कर ग्रामीणों की पिटाई कर दी। इसमें अजय प्रधान और सुभाष घायल हो गए। सुभाष का उपचार ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में चल रहा है। इस घटना की जानकारी होने के बाद अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कोतवाली दादरी का घेराव करते हुए पांच घंटे तक हंगामा किया। मौके पर एडीसीपी अशोक कुमार, एसीपी रमेश पांडे पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों और भाजपा नेताओं बातचीत कर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।
फरियाद लेकर थाने पर पहुंचे ग्रामीणों के साथ पुलिस ने गलत बर्ताव किया है। अगर दोषी पुलिस कर्मी निलंबित नहीं किए गए तो शासन तक मामला पहुंचेगा।
- राज नागर, जिलाध्यक्ष भाजयुमो
जो भी घटना हुई है उसकी शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
- अशोक कुमार, एडीसीपी