फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   misa bharti ca helped a political leader daughter to convert black money in to white

मीसा भारती के सीए ने एक बड़े राजनेता की बेटी के काले धन को ऐसे कराया सफेद

Tue, 04 Jul 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Jul 2017 09:27 AM IST
सार

मीसा भारती के सीए की न्यायिक हिरासत 17 तक बढ़ी
फर्जी कंपनियों में जैन बंधुओं का काला धन लगवाने का आरोप

विज्ञापन
misa bharti ca helped a political leader daughter to convert black money in to white
- फोटो : facebook

विस्तार

8000 करोड़ की मनी लॉंड्रिंग रैकेट मामले में गिरफ्तार मीसा भारती के सीए राजेश अग्रवाल की न्यायिक हिरासत सोमवार को अदालत ने 14 दिन के लिए बढ़ा दी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजेश अग्रवाल को 23 मई को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


ईडी के मुताबिक, सीए पर एक बड़े राजनेता की बेटी व दिल्ली के दो कारोबारी भाइयों के काले धन को फर्जी कंपनियों में निवेश करवाकर सफेद करवाने का आरोप है। पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अजय पांडे ने राजेश अग्रवाल की न्यायिक हिरासत सोमवार को 17 जुलाई तक बढ़ा दी।
विज्ञापन


ईडी के मुताबिक राजेश अग्रवाल पर फर्जी कंपनियों के जरिये काले धन को सफेद करवाने का आरोप है। इस मामले में अब तक 95 फर्जी कंपनियों का पता चला है जिनके जरिए आरोपी ने 62 करोड़ से ज्यादा निवेश करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी ने यह भी कहा कि आरोपी ने जैन बंधुओं संजय व वीरेंद्र के करोड़ों रुपये फर्जी रियल एस्टेट कंपनी जगत प्रोजेक्ट लिमिटेड में निवेश करवाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed