{"_id":"5c5ac566bdec22737a367ca9","slug":"mirage-crash-iaf-martyr-sameer-brother-in-poem-says-corrupt-gets-wine-warriors-outdated-machine","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mirage Crash: शहीद समीर के भाई ने लिखा गुस्से और भावुकता से भरा पोस्ट, नेताओं को दिखाया आईना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirage Crash: शहीद समीर के भाई ने लिखा गुस्से और भावुकता से भरा पोस्ट, नेताओं को दिखाया आईना
Wed, 06 Feb 2019 05:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 06 Feb 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
समीर अबरोल
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलूरू में मिराज-2000 क्रैश मामले में शहीद हुए गाजियाबाद के समीर अबरोल के परिजनों को सांत्वना देने मंगलवार को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंचीं। उन्होंने समीर के माता-पिता, भाई व अन्य परिजनों से मुलाकात की और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
वहीं दूसरी तरफ समीर अबरोल की विमान हादसे में हुई मौत से परिजन भी काफी गुस्से में हैं। बीते रविवार को समीर के भाई सुशांत अबरोल ने ट्वीट कर लिखा है कि देश के करप्ट सिस्टम और लापरवाही का ही परिणाम है कि एक पायलट को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इसमें मुझे आप सभी का स्पोर्ट चाहिए न केवल अपने भाई समीर व को-पायलट सिद्धार्थ नेगी के लिए बल्कि उन सभी के लिए जो हमारी रक्षा के लिए सदैव खड़े रहते हैं।
सुशांत ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जिसमें उसने एक भावुक और गुस्से से भरी कविता लिखी है। उनकी अंग्रेजी में लिखी कविता का अनुवाद करने की कोशिश हमने की है-
विज्ञापन
सुशांत ने लिखा है जब वो धरती पर गिरा तो उसकी सारी हड्डियां टूट गईं, कुछ नहीं पर एक ब्लैक बॉक्स मिला।
वह जहाज से निकला तो ठीक था पर उसके पैराशूट में आग लग गई, इसके बाद पूरा परिवार बिखर गया और वो सब भी जो वो चाहता था।
उसने कभी इतनी मुश्किल से सांस नहीं ली होगी जितनी उसने आखिरी बार ली थी।
जब भ्रष्ट नौकरशाही अपने चीज और वाइन एंजॉय कर रही होती है, तब हमारे योद्धाओं को पुरानी और खराब मशीनें, हथियार लड़ने के लिए दे दिए जाते हैं।
फिर भी वह पूरे हिम्मत और साहस से लड़ते हैं।
एक बार फिर एक सैनिक मारा गया, जब वह आसमान से जमीन पर गिरा।
माफ करना एक परीक्षण पायलट की नौकरी है, किसी को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ती है दूसरों को रोशनी दिखाने के लिए।
मेरे भाई मुझे तुम पर गर्व है, तुम हमेशा उड़ते रहो भाई! जय हिंद

View this post on Instagram
A post shared by Sushant Abrol (@sushantabrol) on
बंगलूरू में हुए शहीद
बंगलूरू में मिराज 2000 विमान उड़ाते वक्त हुई दुर्घटना में स्क्वाड्रन लीडर समीर अबरोल की मृत्यु हो गई थी। गत रविवार को हिंडन घाट पर समीर का अंतिम संस्कार किया गया था। इसमें केंद्रीय मंत्री वीके सिंह व प्रदेश के खाद्य रसद मंत्री अतुल गर्ग के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी व शहरवासी मौजूद रहे थे।
मंगलवार को केंद्रीय रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण भी अन्य एयरफोर्स अधिकारियों के साथ गांधीनगर स्थित समीर के घर पहुंची। घर में वह समीर की माता सुषमा अबरोल और पिता संजीव अबरोल से मिलीं। भाई सुशांत अबरोल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने परिजनों को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी और विश्वास दिलाया है कि दुर्घटना की जांच के लिए जो कमेटी गठित की है, उससे जल्द से जल्द रिपोर्ट देने को कहा जाएगा। ताकि दुर्घटना के असली कारणों का पता चल सके हैं।