फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor students hostage in DTC bus pass center at delhi Azadpur depo

डीटीसी बस पास सेंटर में नाबालिग छात्रों को बंधक बनाया, ये थी वजह

Sun, 12 Aug 2018 10:58 PM IST
अरुण कुमार , अमर उजाला, नई दिल्ली
अरुण कुमार , अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 12 Aug 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
Minor students hostage in DTC bus pass center at delhi Azadpur depo
फाइल फोटो
दिल्ली के आजादपुर डिपो स्थित बस पास सेंटर पर पास न बनाए जाने का विरोध करना छात्रों पर उस वक्त भारी पड़ गया, जब बस पास सेंटर कर्मियों ने छात्रों के साथ बदसलूकी की और दो छात्रों को पास सेंटर में बंधक बनाकर मारपीट भी की। 
विज्ञापन


इस घटना का जब पीड़ित छात्रों ने मोबाइल से वीडियो बनाया तो उनका मोबाइल फोन भी छीनने की कोशिश की गई। इससे घबराये छात्रों ने 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस को बुलाया और साथ ही 1098 पर कॉल करके चिल्ड्रन हेल्पलाइन पर कॉल करके मदद मांगी। 
विज्ञापन


इस बाबत मौके पर पहुंची पुलिस और चिल्ड्रन फाउंडेशन के अधिकारियों ने मामले को शांत कराया और बस पास सेंटर पर मौजूद कर्मचारियों ने छात्रों से माफी मांगी। 17 वर्षीय पीड़ित छात्र ने बताया कि वह रोहिणी सेक्टर-9 स्थित शहीद कैप्टन संजीव दहिया सर्वोदय विद्यालय में 12 कक्षा का छात्र है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पिछले करीब एक सप्ताह से 12वीं और 11वीं कक्षा के दोस्तों के साथ वजीरपुर डीटीसी बस डिपो स्थित बस पास सेंटर पर बस पास बनवाने के लिए जा रहा था। 

छात्र का आरोप है कि छह दिन तक पास सेंटर पर तैनात कर्मियों ने उन्हें तकनीकी खराबी के कारण बस पास न बनाए जाने की बात कहकर टरका दिया।      10 अगस्त को वजीरपुर बस पास सेंटर पर तैनात अधिकारी ने फिर से सिस्टम में तकनीकी खराबी की बात कहते हुए छात्रों से कहा कि बस पास फार्म को आजादपुर बस पास सेंटर के लिए वेरिफाई कर देते हैं। 

इसके बाद जब छात्र आजादपुर डिपो स्थित बस पास सेंटर पर पहुंचे तो वहां भी उनका बस पास बनाने से इनकार कर दिया गया।  इसके बाद जब छात्रों ने बस पास सेंटर की वीडियो बनानी शुरू की तो बस पास सेंटर पर तैनात एक कर्मियों ने छात्रों के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। 

छात्रों का आरोप है कि पास सेंटर कर्मियों ने दो छात्रों को पकड़कर पास सेंटर में बंधक बना लिया और उनके फोन से वीडियो डिलीट करने की कोशिश की गई। इतना ही नहीं छात्रों ने जब इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की गई। 

करीब 20 मिनट तक बंधक बनाने के बाद पीड़ित छात्रों को छोड़ दिया गया।  इस संबंध में छात्रों ने परिवहन मंत्री के निजी सचिव को भी शिकायत दी है। इस संबंध में डीटीसी के अध्यक्ष मनोज कुमार से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed