फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor stabs middle-aged man with knife after he refuses to give him beedis

Delhi NCR News: बीड़ी देने से मना करने पर नाबालिग ने अधेड़ को चाकू से गोदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 09:26 PM IST
विज्ञापन
- ईआरवी कर्मी ने गश्त के दौरान पीड़ित को देखकर अस्पताल भेजा, बचाई जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पांडव नगर इलाके में बीड़ी देने से मना करने पर एक नाबालिग ने अधेड़ पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित की पहचान 52 साल के कृष्ण साहनी के रूप में हुई। गश्त कर रही ईआरवी टीम ने पीड़ित को पास के अस्पताल में पहुंचाकर उनकी जान बचाई। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया। नाबालिग नशे का आदी है। पुलिस ने उसके कब्जे से चाकू बरामद कर लिया है।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि 10 नवंबर की सुबह पांडव नगर थाने की ईआरवी टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने नोएडा लिंक रोड पर माविला अपार्टमेंट के सामने झाड़ियों के पास आवारा कुत्तों के एक समूह को देखा। वहां एक व्यक्ति लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसके पेट पर चाकू के गहरे जख्म थे। उसकी आंतें बाहर निकली हुई थीं। एक चाकू का घाव सीने पर था। घायल को तुरंत पुलिस ने लाल बहादुर अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी जान बच गई। होश में आने पर उसकी पहचान कृष्ण साहनी के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि उनके एक परिचित नाबालिग ने उनसे बीड़ी देने के लिए कहा। मना करने पर आरोेपी ने उससे झगड़ा किया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग की तलाश शुरू की। पुलिस टीम तुरंत नाबलिग के घर पहुंची, जहां पता चला कि वह शाम से घर नहीं आया है। पुलिस ने संजय लेक गार्डन में सोते समय नाबालिग को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर खून से सना चाकू बरामद कर लिया। पूछताछ में पता चला कि नाबालिग पढ़ाई छोड़ चुका है और नशे का आदी है। घटना वाली रात गांजे के नशे में उसने कृष्ण नाम के एक व्यक्ति के पास जाकर बीड़ी मांगी और मना करने पर उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed