{"_id":"5beb91ffbdec2269717a300b","slug":"minor-son-attacked-on-his-father-with-knife-police-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां को पीटने पर नाबालिग बेटे ने पिता पर किया चाकू से हमला, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां को पीटने पर नाबालिग बेटे ने पिता पर किया चाकू से हमला, पुलिस ने पकड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 14 Nov 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
अमन विहार में झगड़े से परेशान एक नाबालिग ने अपने पिता पर चाकू से वार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया और मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया। पीड़ित की पहचान जितेंद्र (40) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, जितेंद्र अपने परिवार के साथ अमन विहार में रहता है। वह मुंडका स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। पुलिस के अनुसार, जितेंद्र नशे का आदी है। अकसर नशा करने के बाद वह घर आकर पत्नी के साथ झगड़ा करता था।
सोमवार रात वह नशा कर घर आया और पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए उसे पीटने लगा। 17 वर्षीय बेटे ने बीचबचाव किया, तो जितेंद्र उसे भी पीटने लगा। गुस्से में आकर बेटा रसोई में गया और वहां से चाकू लेकर आया। बेटे ने जितेंद्र के सीने पर चाकू से दो वार कर दिए।
विज्ञापन
शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जितेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग को पकड़ लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।