फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor misdeed girl student in Delhi Dabri Metro Station

Delhi: छोटे-भटूरे में छात्रा को खिलाया नशीला पदार्थ, दोस्त के कमरे पर किया दुष्कर्म; खून से लथपथ मिली नाबालिग

Wed, 28 Feb 2024 06:33 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 28 Feb 2024 06:33 PM IST
सार

दिल्ली में एक ग्यारहवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा डाबड़ी मेट्रो स्टेशन के बाद अचेत मिली है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Minor misdeed girl student in Delhi Dabri Metro Station
दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दक्षिण-पश्चिम जिला के सागर इलाके में ग्यारहवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात के बाद ई-रिक्शा में सवार होकर घर लौट रही छात्रा डाबड़ी मेट्रो स्टेशन के नीचे अचेत होकर गिर गई। उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो जिले में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


फौरन छात्रा को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान छात्रा की काउंसलिंग कराई गई। बाद में उसका बयान लिया गया तो दुष्कर्म का पता चला। पुलिस ने मंगलवार देर रात को छापेमारी कर आरोपी 17 वर्षीय नाबालिग लड़के को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने दुष्कर्म की बात कबूल कर ली। इंस्टाग्राम के जरिए अक्तूबर माह में आरोपी और पीड़ित छात्रा की दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से बातचीत करते थे। आरोपी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उस कमरे की भी पड़ताल की, जहां वारदात को अंजाम दिया गया। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़ित छात्रा परिवार के साथ सागरपुर इलाके में रहती है। वह एरिया के एक सरकारी स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा है। पीड़िता ने बताया कि कुछ माह पूर्व उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी लड़के से हुई थी। लड़का एक दूसरे सरकारी स्कूल में 12 वीं कक्षा का छात्र है। दोनों एक-दूसरे से बात करने लगे। मंगलवार को पीड़िता घर से कोचिंग के लिए निकली। क्लास के बाद आरोपी ने छात्रा से मिलने की इच्छा जाहिर की। वह लड़की को लेकर अपने एक दोस्त के कमरे में पहुंचा। पीड़िता का कहना है कि आरोपी छोले-भटूरे लेकर आया। उसे खाते ही पीड़िता ने अपनी सुधबुध खो दी। इसके बाद जब उसे होश आया तो आरोपी ने उसके साथ वारदात को अंजाम दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता रोने लगी और ई-रिक्शा में बैठकर अपने घर जाने लगी। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। डाबड़ी मेट्रो स्टेशन के नीचे पहुंचकर छात्रा अचेत होकर ई-रिक्शा से सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। बाद में उसके परिवार को खबर दी गई। छात्रा की काउंसलिंग के बाद आरोपी को दबोच लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी पड़ताल की जा रही है। इस बात का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वारदात में किसी और का तो हाथ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed