फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor kills youth for 70 rupees in delhi

सिर्फ 70 रुपए के लिए नाबालिग ने की युवक की हत्या

Thu, 28 Jan 2016 12:57 PM IST
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:57 PM IST
विज्ञापन
minor kills youth for 70 rupees in delhi

अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र में मात्र 70 रुपये के लिए एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। दक्षिण-पूर्व जिले के स्पेशल स्टाफ ने हत्या व लूटपाट के आरोप में एक नाबालिग समेत तीन बदमाशों को पकड़ लिया है। इनके कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अमर कॉलोनी के आस्था कुंज में 24 जनवरी को एक युवक का शव मिला था। युवक की छाती में चाकू मारा हुआ था। युवक की पहचान जगदंबा कॉलोनी, आली विहार बदरपुर निवासी हरिकिशन (25) के रूप में हुई।
विज्ञापन


अमर कॉलोनी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। तफ्तीश में स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर नरेश कुमार की देखरेख में एसआई संदीप गोदारा व जितेंद्र मलिक को भी लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे की युवक की हत्या

minor kills youth for 70 rupees in delhi

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदीप गोदारा की टीम ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ लिया। बालिग आरोपियों की पहचान प्रदीप गुर्जर का मकान, वाल्मीकि मोहल्ला लक्कड़पुर, फरीदाबाद हरियाणा निवासी सागर उर्फ विशाल (19) और कल्याणपुरी निवासी मोहित (20) केरूप में हुई है।

मोहित ने बताया कि उसके पिता एमसीडी में काम करते हैं। उसकी मां ने एक महीने पहले उसे गढ़ी, अमर कॉलोनी रहने के लिए भेज दिया था। यहां उसकी मुलाकात सागर व नाबालिग से हुई। सागर के पिता भी एमसीडी में नौकरी करते हैं।

इन तीनों ने 24 जनवरी को आस्था कुंज में लूटपाट की साजिश रची। जब हरिकिशन आस्था कुंज होते हुए मेट्रो पकड़ने लिए नेहरू प्लेस जा रहा था तभी नाबालिग समेत तीनों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और उससे लूटपाट करने लगे।

हरिकिशन ने विरोध किया तो मोहित ने उसकी छाती में चाकू मार दिया। इसके बाद बदमाश उससे 70 रुपये व दो मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed