{"_id":"5daa69718ebc3e93bd10a90b","slug":"minor-improvement-in-delhi-air-quality-due-to-strong-winds","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवाओं से दिल्ली की आबोहवा में हुआ मामूली सुधार, वायु सूचकांक अब भी खराब श्रेणी में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवाओं से दिल्ली की आबोहवा में हुआ मामूली सुधार, वायु सूचकांक अब भी खराब श्रेणी में
Sat, 19 Oct 2019 07:10 AM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 19 Oct 2019 07:10 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम का मिजाज बदलने साथ ही शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा में भी सुधार आया। सतह पर चलने वाली तेज हवाओं से दिल्ली के प्रदूषकों को दूर-दूर तक फैला दिया। इससे वायु गुणवत्ता सूचकांक 250 से नीचे पहुंच गया। हालांकि, अभी भी यह खराब स्तर पर बना हुआ है। वहीं, रविवार को एक बार फिर से गुणवत्ता खराब होने का अंदेशा सफर ने जताया है।
विज्ञापन
सफर का कहना है कि शुक्रवार को दिल्ली की सतह पर चलने वाली हवाओं की चाल तेज रही। इससे प्रदूषक दूर-दूर तक फैल गए। इसका सीधा असर वायु की गुणवत्ता पर पड़ा। बृहस्पतिवार की तुलना में शुक्रवार को इसमें 36 अंकों का सुधार आया। शनिवार को भी हवा की चाल कमोवेश इसी तरह रहेगी। इससे पराली के धुएं की मात्रा बढ़ने के बावजूद प्रदूषण के स्तर में बड़े पैमाने पर बढ़ोत्तरी नहीं होगी। हवा की गुणवत्ता खराब स्तर में बनी रहेगी।
विज्ञापन
सफर का पूर्वानुमान है कि रविवार से ऊपरी सतह पर चलने वाली हवा की दिशा की बदलकर उत्तर पश्चिमी हो जाएगी। वहीं, इस बीच सतह की हवा भी धीमी रहेगी। ऐसी हालात में तेजी से हवा की गुणवत्ता खराब होगी। रविवार को हवा बेहद खराब स्तर पर पहुंचेगी। हालांकि, सफर का कहना है कि अगर हवा तेजी से चली तो हालात बदतर होने से बच जाएंगे। उधर, शुक्रवार को दिल्ली में द्वारका, बवाना व वजीरपुर की हवा बेहद खराब थी। तीनों इलाकों का सूचकांक तीन सौ पार था। इसके अलावा दूसरे इलाके के लोगों ने खराब व औसत दर्ज की हवा में सांस ली।
विज्ञापन