{"_id":"5b61e3164f1c1ba03e8b4865","slug":"minor-girl-sexual-assult-by-2-juveniles-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से 2 किशोरों ने किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की देते थे धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से 2 किशोरों ने किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की देते थे धमकी
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
child rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-31 निवासी एक किशोरी से दो किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। किशोरी को उसकी सहेली बहाने से पास के एक कमरे में ले गई थी, जहां पर दोनों आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। इस दौरान किशोरों ने अश्लील फोटो खींचे और वीडियो भी बना लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज करके बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन
एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिम बंगाल निवासी किशोरी (13) मौसी के साथ निठारी गांव में रहती है। 3 जुलाई को किशोरी की सहेली उसके घर आई और बातों ही बातों में उसे कुछ दूरी पर खाली पडे़ एक मकान के कमरे में ले जाकर बाहर से कुंडी लगा दी।
विज्ञापन
कमरे में पहले से ही दो किशोर मौजूद थे और उन्होंने किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी को जाने देने से पहले आरोपियों ने धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो फोटो और वीडियो वायरल कर देंगे।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी किशोरी को फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी बार-बार देकर बुला रहे थे। परेशान होकर किशोरी ने मौसी को जानकारी दी। मौसी उसे लेकर सेक्टर-20 कोतवाली पहुंची जहां पर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। जबकि सहेली के खिलाफ साजिश का मामला दर्ज करके पुलिस उसकी तलाश कर रही है।