फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor girl Molested by Miscreants in Gurugram

घर के आगे खेल रही पौने दो साल की बच्ची से दुष्कर्म, गंदे नाले के पास मिली बेहोश

Wed, 17 Apr 2019 08:33 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: vivek shukla Updated Wed, 17 Apr 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
Minor girl Molested by Miscreants in Gurugram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

बजघेड़ा थाना क्षेत्र स्थित बाबा प्रकाशपुरी कॉलोनी में सोमवार देर रात घर के आगे खेल रही पौने दो साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सराय अलावर्दी गंदे नाले के पास स्थित खाली मैदान में नग्न अवस्था में बेसुध पड़ी बच्ची को राहगीरों की मदद से पुलिस तक पहुंचाया गया। 

विज्ञापन


बच्ची को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ पोक्सो-6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को घटना के 48 घंटे बाद भी आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूल रूप से यूपी के इटावा निवासी का परिवार बाबा प्रकाशपुरी कॉलोनी में किराए पर रहता हैं। पीड़िता की मां और पिता दोनों मजदूरी करते हैं। सोमवार शाम 7 बजे उसकी मां और पिता घर के अंदर थे जबकि बच्ची अकेेली घर के बाहर खेल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध हालात में बच्ची के गायब होने के बाद परिजन उसे आसपास के क्षेत्र में ढूंढने लगे। बच्ची का कहीं भी सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने बजघेड़ा थाना पुलिस में उसके गुम होने की शिकायत दी। रात करीब 11 बजे राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस से सूचना मिली कि  किसी बेसुध बच्ची को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 

10 लोकेशन खंगाले, 30 से अधिक लोगों से पूछताछ

सूचना के बाद पीड़ित परिजन भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने बच्ची को पहचान लिया। परिजनों ने अज्ञात पर बच्ची का अपहरण कर हैवानियत की आशंका के मद्देनजर बजघेड़ा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  पुलिस अभी तक आरोपी की पहचान नहीं कर पाई है। 

मामले की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। मंगलवार को डीसीपी वेस्ट सुमेर सिंह समेत दो थाना प्रभारी कई घंटे तक मौके पर रहे। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी की पहचान के लिए 10 से अधिक लोकेशन पर सीसीटीवी फुटेज खंगालने के अलावा 30 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई। हालांकि अभी तक पुलिस को आरोपी का सुराग नहीं लग पाया है। 

थाना सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस 
जिस जगह पर बच्ची बरामद हुई वहां पर तीन थानों का क्षेत्र लगता है। पालम विहार, बजघेड़ा और राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के चलते पुलिस कार्रवाई की बजाय घंटों तक सीमा विवाद में ही उलझी रही। देररात को पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर बजघेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। 

इस मामले में पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -सुमेर सिंह, डीसीपी (वेस्ट), गुरुग्राम पुलिस 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed