{"_id":"07430e88303427b788544515d5aca349","slug":"minor-girl-mislead-on-the-name-of-marriage-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के सपने दिखा किशोरी को बहकाया और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के सपने दिखा किशोरी को बहकाया और...
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 03 Oct 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
एनआईटी थाना क्षेत्र में एक किशोरी को शादी के लिए घर से भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी एक अक्तूबर की शाम करीब चार बजे घर से निकली थी। काफी देर तक नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई।
सभी जगह तलाशने के बाद भी लड़की का कुछ पता नहीं लगा। महिला का आरोप है कि उनकी बेटी को फतेहपुर चंदीला निवासी राजा(21) बहला फुसलाकर शादी करने के लिए अपने साथ भगा कर ले गया है।
विज्ञापन