फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor girl misbehave case Delhi Police arrest 11 people

बच्ची से दरिंदगी: गुस्साए लोगों ने रातभर काटा बवाल, 11 गिरफ्तार

Sun, 26 Aug 2018 12:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 26 Aug 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
Minor girl misbehave case Delhi Police arrest 11 people
मौके पर फोर्स - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज के रंगपुरी इलाके में 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले से गुस्साए लोगों ने रातभर बवाल काटा। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की और 100 से ज्यादा सरकारी और निजी वाहनों में तोड़फोड़ की। 
विज्ञापन


लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोल छोड़े। पत्थरबाजी में दो एसीपी समेत दस पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने इस  मामले में दंगा भड़काने का मामला दर्ज कर शनिवार शाम 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


रंगपुरी पहाड़ी में 11 वर्षीय बच्ची के साथ बुधवार को दुष्कर्म हुआ था। पुलिस ने आरोपी प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया था। इस घटना के विरोध में शुक्रवार को रंगपुरी पहाड़ी के 600 से ज्यादा लोग रेयान इंटरनेशनल स्कूल की रेडलाइट के पास पहुंचे और छतरपुर-महिपालपुर रोड पर दोनों ओर से जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग आरोपी को खुद सजा देने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने लोगों को हटाना शुरू किया तो उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। 

दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी देवेंद्र आर्या ने बताया कि पत्थरबाजी में दिल्ली कैंट एसीपी उमाशंकर और एक अन्य एसीपी, वसंत विहार थानाध्यक्ष सुखदेव सिंह मान समेत दो इंस्पेक्टर, एक एएसआई, एक हवलदार व चार सिपाही घायल हुए हैं। इनके अलावा 25-30 स्थानीय लोगों को भी चोटें आईं हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed