फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor girl group misdeed in Delhi s Anand Vihar ISBT area

राजधानी शर्मसार: रेप पीड़िता से आनंद विहार में फिर सामूहिक दुष्कर्म, किशोरी की आपबीती सुन सभी रह गए दंग

Thu, 02 Feb 2023 09:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 02 Feb 2023 09:36 PM IST
सार

किशोरी की तबीयत खराब हुई तो उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों को पता चला कि किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Minor girl group misdeed in Delhi s Anand Vihar ISBT area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक आनंद विहार आईएसबीटी के पास 16 वर्षीय नाबालिग लड़की साथ मारपीट व सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गुरुवार को सफदरजंग अस्पताल में किशोरी के भर्ती होने की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। छानबीन के बाद पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता बेघर है और फिलहाल दक्षिण-पूर्व दिल्ली के एक शेल्टर होम में रहती है। उसकी तबीयत खराब हुई तो उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों को पता चला कि किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। चूंकि मामला पूर्वी दिल्ली का था तो वहां पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि नौ जनवरी को वह अपने दोस्त के साथ आनंद विहार मेट्रो स्टेशन के पास आई थी। देर रात दोनों वहां रुके रहे। आरोपी उसे आईएसबीटी के पास सूनसान जगह पर ले गया। यहां उसने व उसके दोस्तों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई। पीड़िता ने बताया कि इससे पूर्व उसके साथ मोहन नगर, गाजियाबाद यूपी में भी सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।

विज्ञापन

पुलिस की टीम ने सफदरजंग अस्पताल में ही उसकी काउंसलिंग करवाई। बाद में उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पीड़िता का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस पीड़िता से पूछताछ कर उसके दोस्त व बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस घटना वाले दिन के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी निकलवाकर जांच कर रही है। पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed