फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor girl gangraped after kidnaped in Garhmukteshwar of Uttar Pradesh

होटल में बंधक बनाकर नाबालिग से गैंगरेप, सीसीटीवी में दिखा कुछ ऐसा चौंक गई पुलिस

Thu, 26 Apr 2018 03:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर Updated Thu, 26 Apr 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
Minor girl gangraped after kidnaped in Garhmukteshwar of Uttar Pradesh

चार युवकों ने एक नाबालिग का अपहरण किया। आरोपी उसे एक होटल में ले गया। जांच में जब होटल में लगा सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो उसमें कुछ ऐसा दिखा पुलिस उसे देखकर चौंक गई।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की है। स्कूल जाते समय एक किशोरी को कार सवारों ने अगवा कर हाईवे किनारे होटल में बंधक बना गैंगरेप किया। किशोरी की मां ने एक को नामजद कर उसके तीन साथियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजकर पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


किशोरी की मां के अनुसार उसकी 14 वर्षीय बेटी जो नौवीं कक्षा में पढ़ती है वह सुबह स्कूल जा रही थी। इस दौरान मोहल्ले में रहने वाला एक युवक अपने तीन साथियों के साथ कार से आया और किशोरी को अगवा कर हाइवे किनारे एक होटल में ले गया, जहां किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Minor girl gangraped after kidnaped in Garhmukteshwar of Uttar Pradesh

किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी युवक राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। डीएसपी संतोष मिश्रा और इंस्पेक्टर एनके सिंह का कहना है कि होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई है, जिसमें अकेला नामजद आरोपी और छात्रा एक-दूसरे के साथ होटल के अंदर बाहर आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। 

इसलिए स्कूल जाने के दौरान रास्ते में कार से अपहरण किए जाने का आरोप बेबुनियाद प्रतीत हो रहा है। हालांकि किशोरी की मां की तहरीर पर एक को नामजद कर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed