फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor girl gang raped in loni ghaziabad

गैंगरेप कर किशोरी को कुएं में लटकाया, जिंदा जलाने की कोशिश

Tue, 01 Dec 2015 04:13 PM IST
Updated Tue, 01 Dec 2015 04:13 PM IST
विज्ञापन
minor girl gang raped in loni ghaziabad

लोनी के छपरौली क्षेत्र के बस स्टैंड के पास से टेंपो चालक ने दो साथियों के साथ अर्द्धविक्षिप्त किशोरी को अगवा कर गैंगरेप किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने किशोरी के साथ मारपीट कर उसे कुएं में लटका दिया।

विज्ञापन


आरोपी उसे जिंदा जलाना चाहते थे लेकिन किशोरी के शोर मचाने पर वे फरार हो गए। पुलिस ने किशोरी को लोनी से बरामद कर आरोपी टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह एक माह से छपरौली क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के घर आई हुई थी। तीन दिन पूर्व वह अपनी मां के साथ अपने घर लोनी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर दी यातना

minor girl gang raped in loni ghaziabad

उसका कहना है कि गांव के बस स्टैंड से टेंपो चालक ने अपने दो साथियों के साथ उसका अपहरण कर लिया और खेत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर उसकी बुरी तरह से पिटाई की। इतना ही नहीं खेत के पास स्थित एक कुएं में उसे लटका दिया था। आरोपियों का इरादा उसे जिंदा जलाने का था। हालांकि शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर चले गए।

सामूहिक बलात्कार के इस मामले में पुलिस बाकी दो आरोपियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed