{"_id":"5b36545f4f1c1b2b428b75d4","slug":"minor-girl-dies-after-falling-from-construction-building-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन बिल्डिंग में खेल रही थी ढाई साल की मासूम, नहीं पता था मौत कर रही है इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन बिल्डिंग में खेल रही थी ढाई साल की मासूम, नहीं पता था मौत कर रही है इंतजार
ब्यूरो,अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Fri, 29 Jun 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-74 स्थित यूनिटेक के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में शुक्रवार को दो वर्षीय बच्ची खेल हुए गिर गई, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराते हुए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
बादशाहपुर पुलिस के मुताबिक सेक्टर-71 में यूनिटेक बिल्डर के प्रोजेक्ट में निर्माणाधीन इमारत में श्रमिक काम कर रहे थे। शुक्रवार को एक श्रमिक की दो वर्षीय बेटी मधु बहुमंजिला निर्माणाधीन इमारत में खेल रही थी। खेलते खेलते अचानक वह नीचे गिर गई।
विज्ञापन
सूचना के बाद आसपास के श्रमिक मौके पर पहुंचे और बच्ची को निजी अस्पताल में दाखिल कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच कर रहे एसआई चंद्रभान ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि ठेकेदार ने बच्ची के परिजनों को पहले भी बच्ची को निर्माणाधीन साइट पर न लाने के लिए चेताया था, जिसे परिजनों ने गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस ने कार्रवाई कर शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन