फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor fired at a family with friends in Delhi

निकलने में हुई दिक्कत तो झोंकी फायर: शोक सभा में दोस्तों के साथ पहुंचा नाबालिग, पीड़ितों के साथ की मारपीट

Sun, 11 Jun 2023 06:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 11 Jun 2023 06:17 PM IST
सार

आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ और सदस्यों के साथ मारपीट की। इस दौरान हमलावरों ने पीड़ित परिवार पर दो राउंड गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी।

विज्ञापन
Minor fired at a family with friends in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के बुध विहार इलाके में गली में शोक सभा का आयोजन करने का विरोध करते हुए एक नाबालिग ने हंगामा कर दिया। नाबालिग अपने साथियों को बुलाकर पीड़ित परिवार के घर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ और सदस्यों के साथ मारपीट की। इस दौरान हमलावरों ने पीड़ित परिवार पर दो राउंड गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


गिरफ्तार दो आरोपियों की पहचान किराड़ी निवासी अभिषेक और सेक्टर 20 रोहिणी निवासी दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्टल बरामद कर लिया है। मांगेराम पार्क एक्सटेंशन में रहने वाले शिकायतकर्ता के परिवार के एक बुजुर्ग सदस्य का देहांत हो गया था। 10 जून को उन लोगों ने घर के सामने गली में शोक सभा का आयोजन किया था। 

विज्ञापन

 


शोक सभा के दौरान इलाके का रहने वाला एक नाबालिग अपने दो साथियों के साथ बाइक से गली में आया। आने- जाने में दिक्कत होने पर उन लोगों ने पीड़ित परिवार के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। पीड़ित परिवार के विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। जिसमें दो लोगों को चोट आई। शिकायतकर्ता और उसके परिवार के सदस्यों ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी बाइक छोड़कर मौके से भाग गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अंबेडकर अस्पताल ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शिकायतकर्ता के परिवार के सदस्य अपने घर चले गए। कुछ देर बाद नाबालिग अपने साथियों दीपक, बाबू और लालू के साथ वहां वापस आया। हमलावर जबरदस्ती शिकायतकर्ता के घर में घुस गए और तोड़फोड़ की। परिजनों ने किसी तरह हमलावरों को घर से बाहर निकाला। इस दौरान नाबालिग के कहने पर बाबू ने पीड़ित पर दो राउंड गोली चला दी। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस टीम ने निरीक्षक सत्यबीर सिंह के नेतृत्व में हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी और नाबालिग समेत तीन आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि दीपक पर कई आपराधिक मामलों दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed