{"_id":"5d0e10028ebc3e62fc4e7f57","slug":"minor-fire-in-ram-manohar-lohia-hospital-no-casuality-dr-harshvardhan-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः राममनोहर लोहिया अस्पताल में लगी मामूली आग, जायजा लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः राममनोहर लोहिया अस्पताल में लगी मामूली आग, जायजा लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन
Sat, 22 Jun 2019 04:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 22 Jun 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
राम मनोहर लोहिया अस्पताल(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां आग लग गई। हालांकि आग मामूली थी जिसे समय रहते बुझा लिया गया। जानकारी के अनुसार इस आग से किसी के हताहत होने या कोई नुकसान होने की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
एहतियात के तौर पर तत्काल रूप से 200 मरीजों को ट्रामा सेंटर व अन्य सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और प्रीति सुडान अन्य वरिष्ठ अधिकारियों समेत अस्पताल की दौर पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन
डॉ. हर्षवर्धन ने मरीजों और स्टाफ से भी बात की। कुछ देर की अफरा-तफरी के बाद अस्पताल का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। आग लगने के वक्त कुछ देर के लिए अस्पताल की बिजली काट दी गई थी जो बाद में वापस आ गई।
विज्ञापन