अफगानिस्तान से लेकर दिल्ली तक भूकंप के झटके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर भूकंप के झटकों ने दिल्ली एनसीआर को हिला कर रख दिया। हालांकि ये झटके बहुत मामूली थे जिससे किसी को इनका एहसास भी नहीं हुआ।
बता दें कि एक बार फिर इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदूकुश क्षेत्र बताया जा रहा है और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.89 आंकी गई है।
हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के मामूली झटके धरती के लिए अच्छे हैं क्योंकि इस तरह धरती के अंदर की गरमी बाहर निकलती है।
एक हफ्ते पहले भी आया था भूकंप
गौरतलब है कि अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ जब 26 दिसंबर की रात में करीब सवा 1 बजे काफी देर तक भूकंप के झटकों से दिल्ली एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत हिल गया था।
उस भूकंप का केंद्र भी अफगानिस्तान का हिंदूकुश ही था। उससे पाकिस्तान भी हिल गया था। उस भूकंप की तीव्रता 6.5 आंकी गई थी।
26 तारीख के भूकंप से अफगानिस्तान में कुछ क्षति पहुंची थी। हालांकि इस बार ऐसी कोई खबर नहीं है।