फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor dead as roadways bus collided with bike 

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार नाबालिग की मौत

Tue, 05 Mar 2019 04:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 05 Mar 2019 04:00 AM IST
विज्ञापन
minor dead as roadways bus collided with bike 
road accident

जीटी रोड स्थित चिटहेरा गांव के करीब एक होटल के सामने रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे नाबालिग की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त बाइक सवार दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दादरी क्षेत्र के चिटहेरा गांव में तनुज पुत्र ब्रह्म सिंह के परिवार में रविवार शाम को लग्न सगाई का कार्यक्रम था। समारोह में तनुज का दोस्त रूकसाद निवासी अतरू वाटिका दादरी भी आया था। शाम के समय तनुज और रूकसाद बाइक पर सवार होकर दादरी जा रहा थे। 
विज्ञापन


बाइक को रूकसाद चला रहा था। जब जीटी रोड पर प्रधान ढाबे के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही रोडवेज बस की टक्कर लगने पर दोनों सड़क पर गिर गए। गिरने पर तनुज (16) बस की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। तथा रूकसाद घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस व  परिजन पहुंच गए। घायल को पुलिस ने अस्पताल भेज दिया। रोडवेज बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस रोडवेज बस चालक की तलाश में जुट गई है। 

इकलौता बेटा था तनुज 

तनुज इकलौता बेटा था और उसकी चार बहनें है। हादसे के बाद तनुज की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार में मातम छा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed