फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor children killed student of class second

कक्षा दो के छात्र को नाबालिग ने ही मार डाला

Sat, 08 Aug 2015 09:41 AM IST
Updated Sat, 08 Aug 2015 09:41 AM IST
विज्ञापन
minor children killed student of class second

संगम विहार इलाके से बृहस्पतिवार रात गायब हुए आठ साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को पकड़ा है, जिसके निशानदेही पर शुक्रवार को पुलिस ने बच्चे का शव बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


आशंका है कि बच्चे के साथ कुकर्म करने की कोशिश की गई है। हालांकि उसके शरीर पर कपड़े मौजूद थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


परिजनों ने शुक्रवार शाम को बच्चे का शव थाने के बाहर रखकर प्रदर्शन किया। लोगों को हटाने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया, लाठीचार्ज में कई महिलाओं समेत एक दर्जन लोगों को चोट पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी स्कूल की दूसरी कक्षा में पढ़ता था बच्चा

minor children killed student of class second

पुलिस के मुताबिक, बच्चे की शिनाख्त वंश उर्फ पिंकू (8) के  रूप में हुई है। वह परिजनों के साथ संगम विहार के जी ब्लॉक में रहता था। वह सरकारी स्कूल की दूसरी कक्षा में पढ़ता था।

पुलिस ने आरोपी नाबालिग को पकड़ने के बाद उससे पूछताछ की। पहले तो वह पुलिस और परिजनों को इधर उधर घुमाता रहा। लेकिन पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बच्चे की गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।

पुलिस ने शुक्रवार तड़के आरोपी के निशानदेही पर गोविंदपुरी के एमजी रोड स्थित मंकी पार्क से बच्चे का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

शव को सड़क पर रखकर परिजनों का प्रदर्शन

minor children killed student of class second

पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव लेकर शुक्रवार शाम परिजन थाने के बाहर पहुंच गए। उन लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया।

बच्चे के पिता सुरेश ने बताया कि पुलिस मामले में लीपापोती कर रही है। उन लोगों को बच्चे की हत्या के कारणों के बारे में जानकारी नहीं दी जा रही है। इस बात की जानकारी मांगने के लिए जब परिवार के लोग थाने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया।

इसमें करीब दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन करने वाले लोगों पर हल्का बल प्रयोग किया गया है। बाद में परिवार वाले अंतिम संस्कार के लिए चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed