फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor Boy steals mother s jewelery to gift iPhone to girlfriend on her birthday

गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए चोरी: 15 साल के किशोर को देना था ऐसा खास गिफ्ट... मां के ही गहने कर लिए चोरी

Wed, 07 Aug 2024 04:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 07 Aug 2024 04:54 PM IST
सार

पुलिस ने नाबालिग और जेवरात खरीदने वाले ज्वेलर को दबोचा है। मामले में एक अन्य ज्वेलर की तलाश जारी है। उसने दो लाख रुपये में दो सोने की चेन खरीदी थीं।

विज्ञापन
Minor Boy steals mother s jewelery to gift iPhone to girlfriend on her birthday
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

द्वारका के नजफगढ़ इलाके में अपनी गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर उसको आईफोन गिफ्ट करने के लिए 15 साल के एक नाबालिग ने घर से मां के जेवरात चोरी कर दो ज्वेलर को बेच दिए। आरोपी ने आईफोन खरीद भी लिया। लेकिन जल्द ही उसका राज खुल गया। पुलिस ने नाबालिग और जेवरात खरीदने वाले एक ज्वेलर को दबोच लिया।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी ज्वेलर की पहचान सुदर्शन पार्क, मोती नगर निवासी कमल वर्मा (40) के रूप में हुई है। पुलिस को दूसरे ज्वेलर की तलाश है। पुलिस ने नाबालिग और ज्वेलर के पास से आईफोन और बेचे गए कुछ जेवरात बरामद कर लिए हैं। नाबालिग नौवीं कक्षा का छात्र है। मां ने उसे पैसे देने से मना कर दिया था। इसलिए उसने चोरी की।

विज्ञापन

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि तीन अगस्त को शशि नामक महिला ने अपने घर में चोरी की शिकायत नजफगढ़ थाना पुलिस को दी थी। पीड़िता ने बताया कि किसी ने दो अगस्त को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे के बीच घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। नजफगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।

लोकल पुलिस के अलावा जिले की दूसरी टीमों को भी जांच में लगाया गया। पुलिस ने सबसे पहले घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। घटना के समय पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने घर वालों से पूछताछ की तो पता चला कि वारदात के बाद से महिला का नाबालिग बेटा गायब है।

विज्ञापन

पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस बीच पुलिस ने रिश्तेदारों, पड़ोसियों व नाबालिग के स्कूल के छात्रों से पूछताछ की तो पता चला कि नाबालिग ने एक-दो दिन पहले महंगा आईफोन खरीदा है। पुलिस का शक अब यकीन में बदल गया। नाबालिग की तलाश के लिए धर्मपुरा, ककराला, नजफगढ़ के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की गई।

सूचना के बाद पुलिस ने नाबालिग को उसके घर से दबोच लिया। उसके पास से खरीदा गया आईफोन बरामद हो गया। पूछताछ के दौरान नाबालिग ने चोरी की वारदात में अपना हाथ होने की बात स्वीकार कर ली। बाद में उसकी निशानदेही पर कमल वर्मा को दबोच लिया गया। उसके पास से कुछ जेवरात बरामद हो गए।

नाबालिग ने बताया कि उसने 45 ग्राम सोने की दो चेन एक दोस्त के जरिए दो लाख रुपये में किसी दूसरे ज्वेलर को बेची थी। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है। नाबालिग के पिता की मृत्यु हो चुकी है। मां ने आईफोन खरीदने के लिए नाबालिग को पैसे देने से मना किया था। इसलिए उसने अपने ही घर में चोरी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed