फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ministers also protest against ranikheda landfill

रानीखेड़ा में कूड़ा डालने के विरोध में भाजपा नेता भी कूदे

Tue, 05 Sep 2017 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Sep 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
ministers also protest against ranikheda landfill
udit raj with people of ranikhera against ndmc - फोटो : अमर उजाला

पूर्वी दिल्ली का कूड़ा रानीखेड़ा में डालने के निर्णय के खिलाफ सोमवार को विभिन्न दलों के नेता भी मैदान में कूद पड़े हैं। आम आदमी पार्टी के दो विधायकों एवं एक पार्षद ने रानीखेड़ा के लोगों के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर इस क्षेत्र में कूड़ा डालने के निर्णय पर आपत्ति जताई।

विज्ञापन

 

इसके बाद वे रानीखेड़ा में धरनास्थल पर भी पहुंचे व ग्रामीणों को अपना समर्थन दिया। वहीं इलाके के सांसद एवं भाजपा उदित राज भी धरने पर बैठे लोगों के बीच पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल ने आश्वासन दिया है कि रानीखेड़ा में कूड़ा नहीं डाला जाएगा। उधर स्थानीय पार्षद एवं सदन के नेता जयेंद्र डबास एवं पूर्व महापौर आजाद सिंह ने भी इलाके में कूड़ा डालने का विरोध किया और ग्रामीणों के आंदोलन को सही ठहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या के संबंध में उपराज्यपाल से मिलेंगे : केजरीवाल

ministers also protest against ranikheda landfill
Annapurna Mishra, Arvind Kejriwal

आम आदमी पार्टी के मुंडका इलाके के विधायक सुखबीर दलाल, किराड़ी इलाके के विधायक ऋतुराज व मुंडका वार्ड के पार्षद अनिल लाकड़ा ने रानीखेड़ा के लोगों के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि वह उनकी समस्या के संबंध में उपराज्यपाल से मिलेंगे।

 

आप नेता जिस समय मुख्यमंत्री से मिल रहे थे उसी समय इलाके सांसद एवं भाजपा नेता उदितराज रानीखेड़ा में धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि इलाके के लोगों की समस्या को सुना जाना चाहिए। वह इस संबंध में उपराज्यपाल और आवश्यकता हुई तो मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे।

 

उधर पूर्व महापौर आजाद सिंह ने ऐलान किया कि रानीखेड़ा में ही नहीं, बल्कि पूरे ग्रामीण इलाके में किसी भी स्थान पर कूड़ा नहीं डालने दिया जाएगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा। रानीखेड़ा में कूड़ा डालने के खिलाफ शुरू हुए आंदोलन से दूरदराज के गांवों वालों को भी जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed