फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minister of State for Water, Rajbhushan Chaudhary said, women are most affected by water shortage.

Delhi : जल राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी ने कहा-पानी की कमी से सबसे अधिक महिलाएं होती हैं प्रभावित

Thu, 19 Dec 2024 02:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 Dec 2024 02:39 AM IST
सार

केंद्रीय जल राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी ने यह बात कही है। इस कार्यक्रम में अमर उजाला ने मीडिया सहयोगी की भूमिका निभाई।

विज्ञापन
Minister of State for Water, Rajbhushan Chaudhary said, women are most affected by water shortage.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

ग्रामीण क्षेत्र हो या शहर, जहां भी पानी की कमी होती है उससे सबसे अधिक महिलाएं ही प्रभावित होती हैं। ऐसे में जल संरक्षण जरूरी है। खेत का पानी खेत में होना चाहिए। यह बातें केंद्रीय जल राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी ने कही। वह बुधवार को न्यू महाराष्ट्र सदन में आयोजित 5वें जल प्रहरी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन ने काफी हद तक पानी की समस्या को सुलझा दिया है। पानी के सरंक्षण की मुहिम का असर दिख रहा है। लोग जल संरक्षित करने को लेकर जागरूक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले लोग खराब खाने व पानी से बीमार होते थे, लेकिन अब ऐसा बेहद कम होता है। इस समारोह में अमर उजाला मीडिया सहयोगी की भूमिका में रहा है।
विज्ञापन


सम्मान समारोह में जल संरक्षण के लिए देशभर से 37 जल संरक्षकों को सम्मानित किया गया। इसमें जल संरक्षण, प्रबंधन की दिशा में किए गए कार्यों के मद्देनजर इस वर्ष उत्तर प्रदेश भागीदार राज्य रहा। इस वर्ष जल संचय, जन भागीदारी की परिकल्पना पर आधारित परियोजनाओं को जूरी द्वारा चयन में प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, संसदीय जल संसाधन मामलों के सदस्य सांसद बालयोगी उमेशनाथ ने कहा कि कुआं, तालाब व नदियों को बचाने की जरूरत है। कई नदियां व कुएं लुप्त हो गए हैं। जो पौधे पानी को फिल्टर करते थे, वह अब गायब हो गए हैं। इनका संरक्षण करना महत्वपूर्ण है। इसी तरह वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील देवधर ने कहा कि देश की ऊर्जा को बचाना चाहिए। यह सबका दात्यिव है।

इन लोगों को किया गया सम्मानित
इस वर्ष जल प्रहरी सम्मान के लिए गठित जूरी की अध्यक्ष जस्टिस संगीता ढींगरा सहगल रहीं। अन्य सदस्यों में नीति आयोग, नेशनल वाटर मिशन (जल शक्ति मंत्रालय) सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल थे। दिल्ली से जल प्रहरी के लिए एमिटी स्कूल पुष्प विहार को सम्मानित किया गया। साथ ही, उत्तर प्रदेश से भदोही जनपद के जिलाधिकारी आईएएस गौरांग राठी, गाजियाबाद के जिलाधिकारी आईएएस इन्द्र विक्रम सिंह को सम्मानित किया।


साथ ही, गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी आईएएस मनीष वर्मा, नीला जहां फाउंडेशन के अध्यक्ष नंद किशोर वर्मा, बांदा जनपद के मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, सेफ ट्रस्ट नोएडा के संस्थापक विक्रांत तोंगड़, हरियाणा से तरुण भारत संघ मेवात के सामाजिक कार्यकर्ता राहुल सिसौदिया व केरल से महात्मा गांधी नरेगा राज्य मिशन मिशन निदेशक आईएएस निजामुद्दीन. ए, बहुजन हितकारी शिक्षा प्रसार समिति निवाडी के कार्यक्रम समन्वयक अजय नामदेव और नमामि गोदा फाउंडेशन के सचिव अभिनेता चिन्मय उदगीरकर सहित कई जल दूतों को सम्मानित किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed