{"_id":"623dfc4b5799b736997f88b3","slug":"minister-manish-sisodia-present-delhi-budget-in-assembly-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पेश होगा बजट: मनीष सिसोदिया विधानसभा में दिल्ली के विकास का देंगे रोड मैप, इन क्षेत्रों पर रहेगा फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पेश होगा बजट: मनीष सिसोदिया विधानसभा में दिल्ली के विकास का देंगे रोड मैप, इन क्षेत्रों पर रहेगा फोकस
Sat, 26 Mar 2022 01:56 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:56 AM IST
सार
आज सुबह 11 बजे पेश होने वाले बजट में वित्त मंत्री का फोकस दिल्ली के विकास पर रहेगा। सिसोदिया शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, प्रदूषण, ई-व्हीकल समेत अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित खाका पेश करेंगे। उप-मुख्यमंत्री सदन की अनुमति से दिल्ली विनियोजन विधेयक पर प्रस्ताव करेंगे।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार शनिवार को वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश करेगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के लिए वार्षिक बजट दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
सदन में सिसोदिया वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अनुदान मांगों का प्रस्तुतीकरण करेंगे। साथ ही वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अनुपूरक अनुदान मांगों को भी प्रस्तुत करेंगे। बजट में इस बार आम लोगों की राय ली गई है। वार्षिक बजट में दिल्ली की आर्थिक प्रगति, रोजगार परक अवसर का रोडमैप होगा।
विज्ञापन
व्यापार और औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ाने पर सरकार का जोर रहेगा। शनिवार को सुबह 11 बजे पेश होने वाले बजट में वित्त मंत्री का फोकस दिल्ली के विकास पर रहेगा।
विज्ञापन
शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, प्रदूषण, ई-व्हीकल समेत अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित खाका पेश करेंगे। उप-मुख्यमंत्री सदन की अनुमति से दिल्ली विनियोजन विधेयक पर प्रस्ताव करेंगे।