फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minister krishnapal gurjat lay stone foundation of sehatpur drain in faridabad

छह करोड़ की लागत से सुधारी जाएगी सेहतपुर ड्रेन

Sat, 03 Jun 2017 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 03 Jun 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
  minister krishnapal gurjat lay stone foundation of sehatpur drain in faridabad
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर (फाइल) - फोटो : अमरउजाला

औद्योगिक नगरी के लोगों के लिए भारी परेशानी का सबब बनी सेहतपुर ड्रेन की हालत को सुधारने के लिए सरकार द्वारा छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शनिवार को इस कार्य का शिलान्यास केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने किया। इसके साथ ही उन्होंने अली लिंग ड्रेन पुल निर्माण का भी शिलान्यास किया। इन दोनों परियोजनाओं पर कुल सात करोड़ 80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। 

विज्ञापन


इन दोनों परियोजनाओं की घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा की गई थी। अब इसे अमलीजामा पहनाने की प्रक्रिया शुरू की कई है। सेहतपुर ड्रेन को पूरी तरह से पक्का किया जाएगा। सिंचाई विभाग द्वारा इन दोनों परियोजनाओं का निर्माण कार्य छह माह में पूरा कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर पूरे देश का विकास कराया जा रहा है। ठीक इसी प्रकार से ही सीएम मनोहर लाल भी हरियाणा एक हरियाणवी एक की भावना से बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में काम करा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुर्जर ने देश और प्रदेश की पिछली कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उसने सिर्फ भ्रष्टाचार और घोटाले ही किए हैं। जो धन विकास कार्यों पर खर्च होना चाहिए था वह भ्रष्ट मंत्रियों की जेब में जाता था। मगर अब ऐसा नहीं हो रहा है। 


मोदी सरकार ने तीन सालों किसी भी मंत्री, सांसद या विधायक पर भ्रष्टाचार का आरोप तक नहीं लगा है। गुर्जर ने लोगों से आह्वान किया कि वह स्वछता अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी कार्य को सफल बनाने में अपना योगदान दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed