फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minister Ashish Sood said that government will bring strict law for stray cows in Delhi

Delhil: मंत्री आशीष सूद बोले- गायों के लिए सख्त कानून लाएगी सरकार, गौमाता की सुरक्षा के लिए बनेंगी गौशालाएं

Fri, 28 Mar 2025 08:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 28 Mar 2025 08:12 PM IST
सार

दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने कहा कि गौमाता को क्रूरता और प्रताड़ना से बचाने के लिए सरकार एक कठोर कानून बनाएगी। यह प्रस्ताव सिर्फ गायों की सुरक्षा से ही नहीं, बल्कि पूरे सदन और दिल्ली की जनता की भावनाओं से भी जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन
Minister Ashish Sood said that government will bring strict law for stray cows in Delhi
आशीष सूद - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को लावारिस गायों की स्थिति को लेकर चर्चा हुई। भाजपा विधायक अशोक गोयल की ओर से प्रस्तुत निजी विधेयक पर चर्चा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने गृहमंत्री आशीष सूद को निर्देश दिया कि सरकार की ओर से इस विषय पर एक सशक्त कानून लाया जाए। इस पर सूद ने एलान किया कि दिल्ली सरकार शीघ्र ही आवारा पशुओं के संरक्षण और अवैध पशु व्यापार पर रोक लगाने के लिए एक प्रभावी विधेयक लाएगी।

विज्ञापन


आशीष सूद ने कहा कि गौमाता को क्रूरता और प्रताड़ना से बचाने के लिए सरकार एक कठोर कानून बनाएगी। यह प्रस्ताव सिर्फ गायों की सुरक्षा से ही नहीं, बल्कि पूरे सदन और दिल्ली की जनता की भावनाओं से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि गायों को लावारिस छोड़ने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी। अवैध पशु व्यापार पर सख्त रोक लगाई जाएगी। भारतीय दंड संहिता की धाराओं को नए कानून में शामिल किया जाएगा। एमसीडी और लोक निर्माण विभाग के सुझावों को भी प्रस्ताव में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार गौमाता की उचित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली में नई गौशालाओं का निर्माण करेगी। इसके लिए दिल्ली सरकार के 2025.26 के बजट में विशेष प्रावधान किया गया है। इससे पहले भाजपा के अशोक गोयल ने लावारिस गायों की खराब स्थिति पर चिंता व्यक्त की और बताया कि सड़कों पर घूमने वाली गायों के कारण कई दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि दो दिन पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के काफिले के सामने पांच गायें आ गई थीं, जिससे उनकी सुरक्षा को खतरा हो सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नियम 280 के तहत बोलते हुए भाजपा विधायक कुलवंत राणा और उमंग बजाज ने भी लावारिस गायों के मुद्दे को उठाया और सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग की। गृह मंत्री ने आश्वासन दिया कि दिल्ली में गौमाता कल्याण के लिए एक विस्तृत और सख्त बिल लाया जाएगा, जो इन सभी समस्याओं को हल करने में मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed