फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minimum wages will increase in delhi upto 30 to 40 percent

दिल्ली में बढ़ेगी न्यूनतम मजदूरी, 30-40 फीसदी तक होगी बढ़ोतरी

Sat, 06 Aug 2016 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 06 Aug 2016 11:49 AM IST
विज्ञापन
minimum wages will increase in delhi upto 30 to 40 percent
गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में संगठित और असंगठित मजदूरों के लिए घोषित न्यूनतम मजदूरी 21 साल बाद बढ़ाने की तैयारी है। श्रम मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की है कि न्यूनतम मजदूरी वृद्धि के लिए गठित समिति की अंतिम बैठक हो चुकी है। समिति फाइनल रिपोर्ट इसी सप्ताह दे देगी। सामान्यत: अप्रैल और अक्तूबर महीने में महंगाई भत्ते के कारण होने वाली वृद्धि से अलग गुणात्मक वृद्धि होगी।

विज्ञापन


गोपाल राय ने कहा कि रिपोर्ट की सिफारिश कैबिनेट में लाएंगे और फिर उपराज्यपाल से स्वीकृति लेकर नई न्यूनतम मजदूरी घोषित की जाएगी। नई न्यूनतम मजदूरी में पुराने के मुकाबले 30-40 फीसदी तक वृद्धि संभव है।
विज्ञापन


इससे पहले न्यूनतम मजदूरी दिल्ली में 1994 में बढ़ी थी। बाकी साल में दो बार होने वाली वृद्धि महंगाई भत्ते के कारण होती है। राय ने कहा है कि सत्ता में आने के पहले आम आदमी पार्टी ने मजदूरों की भलाई में काम करने का वादा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

13 सदस्यीय त्रिपक्षीय समिति, दो उपसमिति गठित की गई

minimum wages will increase in delhi upto 30 to 40 percent
गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला

गोपाल राय ने कहा है कि न्यूनतम मजदूरी तय करने में मजदूर की 2731 कैलोरी के लिए जरूरी खाद्य पदार्थ, आवास, प्रकाश व ईंधन, वस्त्र और शिक्षा खर्च के आकलन को शामिल किया जाता है।

इसे तय करने के लिए एक 13 सदस्यीय त्रिपक्षीय समिति, दो उपसमिति गठित की गई थी। खाद्य पदार्थों की कीमत का सर्वेक्षण मंगोलपुरी, नारायणा, नरेला व झिलमिल समेत कुछ अन्य क्षेत्र में किया गया।

श्रम मंत्री ने कहा है कि 15 अगस्त को देश आजादी की 70वीं वर्षगांठ मनाएगा, लेकिन राजधानी समेत देशभर के मजदूर खराब हालत में हैं। दिल्ली सरकार न्यूनतम मजदूरी का तोहफा देगी।

अभी भी दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी पड़ोसी राज्य यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल व बिहार से अधिक है।  गोपाल राय ने कहा है कि न्यूनतम मजदूरी में 30-40 फीसदी वद्धि को देखते हुए अप्रैल, 2010 में ईपीएफ और ईएसआई की सुविधा 15 हजार रुपये मासिक वेतन तक दिए जाने के प्रावधान में बदलाव की मांग केंद्र सरकार से करेगी।

किस राज्य में अभी कितनी है न्यूनतम मजदूरी

minimum wages will increase in delhi upto 30 to 40 percent

राज्य        अकुशल    अर्धकुशल    कुशल
दिल्ली        9568        10,582    11,622
हरियाणा    7976        8794        9695
पश्चिम बंगाल 7345     8080        8888
पंजाब        7210        7990        8887
यूपी          7108        7818        8757
राजस्थान  5226        5486        5746
बिहार       5356        5590        6812

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed