फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minimum temperature in Delhi also broke the record Tuesday morning was the hottest in 13 years

रात भी हुई दिन जैसी : दिल्ली में न्यूनतम तापमान ने भी तोड़ा रिकॉर्ड, 13 साल में सबसे गर्म रही मंगलवार की सुबह

Tue, 18 Jun 2024 11:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 18 Jun 2024 11:27 PM IST
सार

अभी तक अधिकतम तापमान ही रिकॉर्ड बना रहा था, मंगलवार को न्यूनतम तापमान ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिल्ली का पीतमपुरा इलाका सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
minimum temperature in Delhi also broke the record Tuesday morning was the hottest in 13 years
दिल्ली में गर्मी तोड़ रही रिकॉर्ड - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में बीते कई दिनों से दिन के साथ-साथ रात की गर्मी भी परेशान कर रही है। अभी तक अधिकतम तापमान ही रिकॉर्ड बना रहा था, मंगलवार को न्यूनतम तापमान ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। 13 साल में इस दिन की सुबह सबसे गर्म रही। न्यूनतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज हुआ। वर्ष 2011 से वर्ष 2023 तक जून के महीने में इतना अधिक न्यूनतम तापमान नहीं रहा है।

विज्ञापन

दिल्ली का पीतमपुरा इलाका सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि पूसा इलाके की सुबह सबसे गर्म रही, यहां न्यूनतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। बीते 13 जून से तो अधिकतम तापमान लगातार 44 डिग्री और उससे ऊपर चल रहा है। जून में ही दो बार दिल्ली का तापमान 45 डिग्री को पार कर चुका है। एक जून को अधिकतम तापमान 45.8 और 17 जून को 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं दिल्ली में लू भी कहर बरपा रही है। इस माह में लू भी सात दिन तक चल चुकी है, जबकि इससे पहले 2014 में भी लू सात दिन तक चली थी। गर्मी का आलम यह है कि पंखे, एसी, कूलर सब फेल होकर गर्म हवा दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 44 डिग्री दर्ज व न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पीतमपुरा के बाद जाफरपुर इलाके में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां न्यूनतम तापमान भी 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली में मंगलवार को औसत तापमान भले ही सोमवार के मुकाबले में कम रहा लेकिन दिनभर लू के थपेड़े परेशान करते रहे, इस कारण से तापमान 46 डिग्री से अधिक ही महसूस हुआ। रात में भी गर्म हवा चलने के कारण लू की स्थिति ही रही। अब बुधवार को नए पश्चिमी विक्षोभ के आने से 19 व 20 जून को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हल्की बारिश होगी और आंधी चलने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

बीते एक सप्ताह का अधिकतम व न्यूनतम तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
17 जून 45.2 33.0
16 जून 44.6 33.2
15 जून 44.6 32.4
14 जून 44.0 33.3
13 जून 44.8 29.4
12 जून 44.7 28.5
11 जून 43.8 28.0

दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस
19 जून को सूर्यास्त शाम 7 बजकर 22 मिनट
20 जून को सूर्योदय सुबह 5 बजकर 24 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed