फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minakshi Lekhi is the next BJP state president of Delhi

भाजपा में बढ़ेगा मीनाक्षी लेखी का कद

Fri, 06 Jun 2014 02:54 AM IST
Updated Fri, 06 Jun 2014 02:54 AM IST
विज्ञापन
Minakshi Lekhi is the next BJP state president of Delhi

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने की दौड़ में पहली बार महिलाओं ने भी जोर आजमाइश शुरू कर दी है। मोदी की कैबिनेट में महिलाओं की संख्या को देखते हुए दिल्ली की नेताओं का भी काफी हौसला बढ़ा है।

विज्ञापन


लिहाजा उनकी नजर अब प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर है। कई महिला नेता तो अपने आलाकमान के घर का चक्कर काटने में भी पीछे नहीं है और अंदरखाने जोड़तोड़ शुरू कर चुकी है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन के स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद अब दिल्ली भाजपा नेताओं की नजर अध्यक्ष की कुर्सी पर टिकी हुई है। दरअसल इस होड़ के पीछे एक और मकसद है विधानसभा चुनाव के वक्त डॉ. हर्षवर्धन को मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीनाक्षी लेखी का नाम सबसे आगे

Minakshi Lekhi is the next BJP state president of Delhi

प्रदेश भाजपा में अगर महिला नेताओं की बात करें तो नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से जीत कर संसद पहुंची मीनाक्षी लेखी का नाम सबसे आगे है। इसी तरह पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष व प्रदेश भाजपा की एक मात्र महिला महामंत्री शिखा राय भी अध्यक्ष बनने की दौड़ में है।

इसी तरह इस दौर में दिल्ली की पूर्व मेयर आरती मेहरा और रजनी अब्बी भी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी की दौड़ में बताई जा रही है।

प्रदेश में अन्य महिला नेताओं की बात करें तो पूर्व मेयर मीरा अग्रवाल, सरिता चौधरी और महिला मोर्चा अध्यक्ष सुधा शर्मा भी पार्टी का महिला चेहरा है।

किसी भी हाल में किरण बेदी ‌मंजूर नहीं

Minakshi Lekhi is the next BJP state president of Delhi

अध्यक्ष की कुर्सी की दौड़ में महिला भाजपा नेता तो यहां तक कहती है कि अगर पार्टी किरण बेदी को मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट करती है तो इसका जमकर विरोध किया जाएगा।

इसकी वजह यह है कि दिल्ली प्रदेश भाजपा में भी महिला नेताओं की कमी नहीं है। इसीलिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल महिला नेत्रियों ने किरण बेदी के नाम प्रोजेक्ट किए जाने पर विरोध का पूरा मन ‌बना लिया है।

दरअसल, प्रदेश में अभी तक कोई भी महिला प्रदेश अध्यक्ष अभी तक नहीं बनी है। इसलिए यह होड़ ज्यादा ही बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed