{"_id":"22ab40d278ec5ddb3eb188e08acb8089","slug":"millions-of-mobile-companies-put-lime-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल कंपनियों को लगा दिया लाखों का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल कंपनियों को लगा दिया लाखों का चूना
अमर उजाला, मुरादनगर
Updated Wed, 21 Jan 2015 06:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधेश्याम विहार कालोनी में सोमवार रात छापा मारकर एक मकान से बीएसएनएल के 515 और एयरटेल के 25 मोबाइल सिम, लैपटॉप अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका पिता भागा हुआ है। आरोपी सिम कंपनियों की फ्री की एसएमएस योजना का फायदा उठाकर रीयल एस्टेट वालों से लाखों रुपये कमा रहा था।
विज्ञापन
एसओ सुबोध सक्सेना ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात राधेश्याम विहार कालोनी में एक मकान पर छापा मारा गया। पुलिस को मकान से 515 बीएसएनल, 25 एयरटेल कंपनी के सिम, लैपटॉप, दो एलईडी, दो सीपीयू, दो कीबोर्ड, 25 मोडम(नेट सैटर) हब पांच मॉडम कॉल -7 बरामद हुए।
विज्ञापन
मौके से चिराग निवासी 1433 मुखर्जी नगर नई दिल्ली को गिरफ्तार किया है जबकि उसका पिता अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। चिराग ने बताया कि बरामद सिमों से रीयल एस्टेट वालों के अन्य लोगों के मोबाइल नंबर पर विज्ञापन के मैसेज करते हैं।
एसओ ने बताया कि आरोपियों के द्वारा भारी मात्रा में बरामद सिमकार्ड को अवैध रूप से धोखाधड़ी से प्रयोग कर एसएमएस कर अनुचित लाभ प्राप्त करना व बीएसएनएल व एयरटेल व अन्य कंपनियों को करोड़ों रुपये की राजस्व की हानि पहुंचाई गई है।
गिरफ्तार चिराग फरवरी 14 से किराए पर राधेश्याम विहार कालोनी में रहा है। वह बारहवीं पास है और गणेश विज्ञापन एजेंसी के नाम से फर्म का रजिस्ट्रेशन करा रखा है।
कैसे करता था आरोपी गोरखधंधा
दरअसल प्रत्येक सिम पर कंपनी 99 एसएमएस फ्री देती है। पकड़ा गया शातिर रीयल एस्टेट वालों से साठगांठ कर उस फ्री की योजना का फायदा उठाकर विज्ञापन के मैसेज भेजता था और रीयल एस्टेट वालों से मैसेज के नाम पर रुपये लेता था। मामले में बड़ा सवाल यह है कि इतने सिम किस तरह आरोपी के पास पहुंचे। हालांकि आरोपी कहता है कि इसकी जानकारी के उसके पिता राजीव के पास है। इसके चलते पिता की गिरफ्तारी के बाद ही यह राज खुलेगा।