{"_id":"100b4c2c88fc7cc5a6d7d60c253a6d0f","slug":"millennium-depot-driver-dead-in-mysterious-circumstances-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलेनियम डिपो में उतरा करंट, ड्राइवर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलेनियम डिपो में उतरा करंट, ड्राइवर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 30 Aug 2014 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीटीसी के मिलेनियम डिपो में शनिवार सुबह एक ड्राइवर की संदिग्ध हालत में मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारी ड्राइवर की मौत को नेचुरल बता रहे हैं, जबकि डिपो के लोग बता रहे है कि ड्राइवर की मौत करंट लगने से हुई है।
विज्ञापन
पास में एक गंदे पानी की नाली है। इस नाली में करंट बह रहा था। सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ड्राइवर का नाम अशोक कुमार (27) है। वह कलावन गांव, बुलंदशहर का रहने वाला था। डीटीवी में पुलिस अधिकारियों के अनुसार शनिवार तड़के पांच बजे वह हरे रंग की लो-फ्लोर बस में सीएनजी भर रहा था।
विज्ञापन
सीएनजी भरकर उसे बस रूट पर ले जानी थी। उसी दौरान वह बेहोश होकर गिर गया। उसे सफरदजंग अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि पुलिस अधिकारी बता रहे हैं कि शुरूआती जांच में लग रहा है कि अशोक कुमार की हार्ट अटैक से मौत हुई है।