कांग्रेस नेता मिलिंद देवरा ने की केजरीवाल की तारीफ, माकन बोले- पार्टी छोड़कर चलाएं प्रोपेगेंडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल मिलिंद देवरा ने ट्विटर पर अरविंद केजरीवाल सरकार की तारीफ कर दी जो अजय माकन को नागवार गुजरी है। मिलिंद ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार के बारे में कुछ अनसुने और स्वागत योग्य तथ्य- केजरीवाल सरकार ने पिछले पांच सालों में अपनी आमदनी दोगुनी यानी 60,000 करोड़ रुपये कर ली और अपना रेवेन्यू सरप्लस बनाए रखा है। दिल्ली अब देश के उन राज्यों में है जिनकी आर्थिक स्थिति मजबूत है।
इससे दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके अजय माकन काफी नाराज हुए। उन्हें देवरा के एक ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कहा कि, 'भाई अगर आप कांग्रेस छोड़ना चाहते हैं तो कृपया छोड़ दीजिए और फिर आधे-अधूरे तथ्यों का प्रचार-प्रसार करिए। हालांकि मैं आपको कुछ अनसुने तथ्य बताता हूं-
1997-98 में रेवेन्यू 4,073 करोड़ रुपये
2013-14 में रेवेन्यू 37,459 करोड़
कांग्रेस सरकार के दौरान दिल्ली का सीएजीआर 14.87 प्रतिशत से ग्रो किया
2015-16 में ये 41,129 हुआ
2019-20 में ये 60,000 करोड़ हुआ
आप सरकार का सीएजीआर 9.90 प्रतिशत रहा'
Brother,you want to leave @INCIndia-Please do-Then propagate half baked facts!
However,let me share even lesser know facts-
1997-98-BE (Revenue) 4,073cr
2013-14-BE (Revenue) 37,459cr
During Congress Govt Grew at 14.87% CAGR
2015-16 BE 41,129
2019-20 BE 60,000
AAP Gov 9.90% CAGR — अजय माकन (@ajaymaken) February 16, 2020