{"_id":"5b6736b24f1c1b764d8b6b01","slug":"mid-day-mile-case-southern-municipal-corporation-fined-54-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड-डे-मील पर भिनभिना रही थीं मक्खियां, दक्षिणी नगर निगम ने लगाया 54 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड-डे-मील पर भिनभिना रही थीं मक्खियां, दक्षिणी नगर निगम ने लगाया 54 हजार का जुर्माना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के स्कूलों में कुछ समय से मिड-डे-मील में खामियां सामने आई हैं। दो बार भोजन में छिपकली गिरने के बाद उसे परोसे जाने से स्कूली बच्चों की तबियत खराब हो चुकी है।
विज्ञापन
अब एक स्कूल के औचक निरीक्षण के दौरान मिड-डे-मील पर भिनभिना रही मक्खियों को देखकर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। एजेंसी पर 54,879 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
दक्षिणी नगर निगम क्षेत्र के 581 स्कूलों में मिड-डे-मील की जिम्मेदारी पांच एजेंसियां संभाल रहीं हैं। कुछ समय पहले निगम की शिक्षा समिति की चेयरमैन नंदिनी शर्मा और अधिकारियों ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को परोसे जाने वाले इस भोजन में काफी कमियां दिखीं। रुपये का जुर्माना लगाया गया। नंदिनी शर्मा ने बताया कि कुछ समय पहले राजापुर खुर्द स्थित मिड-डे-मील बनाने वाली एजेंसी की रसोई का निरीक्षण किया था।
भोजन खुला पड़ा था और इस पर मक्खियां भिनभिना रही थीं। कर्मचारी गंदी चप्पल और जूते पहनकर खाना बना रहे थे। चारों ओर गंदगी का आलम था। अधिकारियों ने एजेंसी संचालक को जमकर लताड़ा।