{"_id":"5c3c7b97bdec22736c04b3fa","slug":"micheal-given-permission-for-international-call-by-patiala-house-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिश्चियन मिशेल को पटियाला हाउस कोर्ट ने अंतरराष्ट्रीय कॉल करने की अनुमति दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिश्चियन मिशेल को पटियाला हाउस कोर्ट ने अंतरराष्ट्रीय कॉल करने की अनुमति दी
Mon, 14 Jan 2019 05:38 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 14 Jan 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
patiala house court
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्ता वेस्टलैंड डील मामले में तिहाड़ जेल की हवा खा रहे बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को पटियाला हाउस कोर्ट ने अंतरराष्ट्रीय कॉल करने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
वह सप्ताह में 15 मिनट तक अपने परिवार के लोगों से बात कर सकता है। मिशेल ने सीबीआई की विशेष अदालत में अर्जी देकर अपने परिवार, दोस्तों और अपने वकीलों को अंतरराष्ट्रीय कॉल करने की अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन
इससे पहले भारत स्थित ब्रिटिश उच्चायोग ने मिशेल से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उच्चायोग ने कहा था कि हमारा स्टाफ एक ब्रिटिश नागरिक का समर्थन कर रहा है जिसे भारत ने हिरासत में लिया है और हम उसकी सलामती देखने के लिए आये थे। मिशेल को 5 दिसंबर को दुबई से प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया था।
विज्ञापन