{"_id":"cd44f00a11eee1a3ba7ad9672c350f63","slug":"mewat-will-reduce-the-onion-crisis-in-the-country-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में प्याज संकट को कम करने के लिए तैयार मेवात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में प्याज संकट को कम करने के लिए तैयार मेवात
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 26 Oct 2015 06:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश से प्याज का संकट अब जल्द ही दूर होने वाला है, क्योंकि देश की राजधानी से सटे मेवात क्षेत्र में हजारों एकड़ में प्याज की फसल लगाई गई थी। जो अब पककर तैयार हो गई है।
विज्ञापन
यह बंपर पैदावार अब जल्दी ही देश की राजधानी सहित अन्य महानगरों की मंडियों में जल्द पहुंचने वाली है। यहां की प्याज के मंडियों में पहुंचते ही इसके बढ़ते दामों में न केवल कमी आएगी, बल्कि इससे आम आदमी सहित सरकार को भी भारी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्याज की आसमान छूती कीमतों को लेकर सियासी गलियारों एवं घरों की रसोई तक में इसको लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इसी बीच हरियाणा के नासिक यानी मेवात में इस बार प्याज की फसल के बंपर पैदावार होने के आसार हैं। इस दफा मौसम अनुकूल होने की वजह से उम्मीद से कहीं अधिक प्याज पैदा होने वाली है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि जिले के बागवानी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के पुन्हाना, नूंह, नगीना और फिरोजपुर झिरका सहित राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों से लगते सैकड़ों गांवों में इस बार करीब 30 से 35 हजार हेक्टेयर में प्याज की फसल हुई है। इसे किसानों ने दिल्ली व आसपास के महानगरों की मंडियों में बेचने की तैयारी शुरू हो चुकी है।
अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा और प्याज की जमाखोरी पर अंकुश लगा तो मेवात की प्याज देशभर से प्याज का संकट दूर कर देगी। वहीं इस बीच क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जमाखोरों की वजह से प्याज के दामों में उछाल आया है पिछले वर्ष जिले में प्याज का भाव दस रुपये प्रति किलो था। अगर समय रहते जमाखोरों व थोक विक्रेताओं पर कार्यवाही नहीं की गई तो आने वाले समय में प्याज फिर से सरकार को आंसू निकाल देगी।
इस संदर्भ में जिला उद्यान विकास अधिकारी डॉ. मदन लाल ने बताया कि जिले में किसानों को प्याज की खेती के लिए विभाग द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्याज की उन्नत खेती के लिए सरकार द्वारा किसानों को भारी संख्या में सब्सिडी दी जा रही है। इसी के चलते मेवात में बंपर प्याज के पैदावार होने की उम्मीद जगी है। आगे भी विभाग द्वारा किसानों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा, जिससे किसान उन्नत खेती कर हरी सब्जियों का संकट दूर कर सके।